logo

गर्मी का प्रचंड प्रहार, लोगों का हाल बेहाल!


Weather Latest Update: भारत के कई राज्यों में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट हर रोज जारी किया जा रहा है। लोगों को बिना वजह घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी जा रही है।

 
गर्मी का प्रचंड प्रहार, लोगों का हाल बेहाल!
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर चल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 1 मई को पूर्वी भारत में और अगले 5 दिनों तक दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्र में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है।

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में भी दिन शुरू होते ही पारा चढ़ने लगता है। दोपहर तक लू के थपेड़े से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्‍किल हो जाता है। हालांकि आज कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश के कई हिस्सों में अलग-अलग तापमान दर्ज किए जा रहे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार दोपहर 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

इन राज्यों के लिए लू का अलर्ट जारी 
बिहार में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। झारखंड में तो लू के चक्कर में आठवीं तक के स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए केरल के पलक्कड़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।