logo

School Holiday: हरियाणा में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, सरकार ने की बड़ी घोषणा

School Holiday: रविवार, 26 जनवरी को हरियाणा में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया  गया । बतौर मुख्यमंत्री, CM नायब सैनी ने रेवाड़ी में पहली बार तिरंगा फहराया।
 
CM Nayab Singh Saini
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

School Holiday: रविवार, 26 जनवरी को हरियाणा में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया  गया । बतौर मुख्यमंत्री, CM नायब सैनी ने रेवाड़ी में पहली बार तिरंगा फहराया। इसके बाद CM ने कहा कि हरियाणा ने स्वतंत्रता के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जो हम सबके लिए गर्व की बात है।

 

 


स्वतंत्रता की चिंगारी अंबाला से ही उठी थी। हरियाणा सरकार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का योगदान मानते हुए उनकी मासिक पेंशन 40 हजार रुपये कर दी है।

इसके अलावा, शहीदों को दी जाने वाली रकम को दोगुना करके एक करोड़ कर दिया गया है। हमने अग्निवीरों को सीधी भर्ती में १० प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है। 

किसानों के खातों में अब तक एक लाख करोड़ रुपये डाले गए हैं। इसके अलावा, बीजेपी अपने तीसरे कार्यकाल में 2 लाख सरकारी नौकरियां बनाएंगे। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के कार्यक्रम में जींद में अधिकारी माइक चलाना भूल गए।

माइक 5 से 7 सेकेंड तक बंद रहा। मंत्री के चेहरे पर नाराज़गी झलकी तो अधिकारियों ने तुरंत माइक खोला। यहां, शिक्षा मंत्री ने कल (27 जनवरी) को सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की। 

वहीं फरीदाबाद में गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय ने तिरंगा फहराया। मंत्री श्रुति चौधरी ने भिवानी में तिरंगा फहराया, अरविंद शर्मा ने चरखी दादरी में, राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम, हिसार में गौरव गौतम, झज्जर में राजेश नागर, जींद में महिपाल ढांडा, करनाल में श्याम सिंह राणा, नूंह में मंत्री आरती राव, पलवल में विपुल गोयल, पानीपत में स्पीकर हरविंद्र कल्याण, रोहतक में कृष्णलाल पंवार, सिरसा

सांसद रेखा शर्मा ने अंबाला, फतेहाबाद, कुरूक्षेत्र, महेंद्रगढ़, धर्मबीर और कैथल में तिरंगा फहराया। पंचकूला में विधायक शक्तिरानी शर्मा ने राष्ट्रीय झंडा फहराया।

Republic Day Update: आज के दिन किसानों ने निकाला हरियाणा पंजाब में ट्रेक्टर मार्च