logo

Richest Person: गौतम अडानी, एशिया और भारत के सबसे धनी व्यक्ति बने

Richest Person News: गौतम अडानी की दौलत में 24 घंटे में 7.6 अरब डॉलर की वृद्धि, मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ बने नए भारतीय और एशियाई रिचेस्ट पर्सन।

 
richest person of asia and india
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, Asia's Richest Person: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पीछे छोड़ते हुए दिग्‍गज कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) अब भारत और एशिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति बन गए हैं. इतना ही नहीं दुनिया के अरबपतियों की लिस्‍ट में गौतम अडानी ने लंबी छलांग लगाई है और वे 12वें स्‍थान पर पहुंच गए हैं.

गौतम अडानी की नेटवर्थ (Gautam Adani Net Worth) में भी जबरदस्‍त इजाफा हुआ है. 24 घंटे के दौरान उनकी दौलत 7.6 अरब डॉलर बढ़ी है.

वहीं मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अरबपतियों की लिस्‍ट में 12वें पायदान से खिसकर 13वें स्‍थान पर पहुंच गए हैं. ब्‍लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्‍स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, मुकेश अंबानी की संपत्ति (Mukesh Ambani Net worth) 97 अरब डॉलर है. पिछले 24 घंटे के दौरान इनकी नेटवर्थ में 665 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है.

गौतम अडानी की नेटवर्थ (Gautam Adani's Networth)
अडानी ग्रुप (Adani Group) के मालिक और अब भारत के सबसे अमीर व्‍यक्ति अरबपतियों के लिस्‍ट में 12वें नंबर पर आ चुके हैं. गुरुवार तक ये इस लिस्‍ट में 14वें नंबर पर थे, लेकिन 24 घंटे में जबरदस्‍त कमाई के कारण इनकी नेटवर्थ में अच्‍छी ग्रोथ हुई और ये 14वें से 12वें स्‍थान पर आ गए. साथ ही ये भारत के सबसे रईस व्‍यक्ति (India Richest Man) बन गए. ब्‍लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्‍स के मुताबिक, गौतम अडानी की नेटवर्थ 97.6 अरब डॉलर हो गई है.

क्‍यों तेजी से बढ़ी गौतम अडानी की दौलत?
अडानी-हिंडनबर्ग मामले (Adani-Hindenburg Case) में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद गौतम अडानी की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है, जिस कारण कंपनी की वैल्‍यू बढ़ रही है. ऐसे में गौतम अडानी की नेटवर्थ में भी इजाफा हुआ है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सेबी की जांच को सही रास्‍ते पर बताया था. साथ ही 24 में से बचे 2 और मामले की जांच के लिए मार्केट रेग्‍यूलेटर सेबी को 3 महीने का और वक्‍त दिया है.

अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी
पिछले दो दिनों के उछाल के साथ शुक्रवार को भी अडानी ग्रुप के शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई. ACC सीमेंट के शेयर बीएसई पर 3.20% चढ़कर 2,352 रुपये प्रति शेयर पहुंच गए. इसके साथ ही अडनी पोर्ट (Adani Port) में करीब 3 फीसदी, अडानी पावर (Adano Power) 2 फीसदी, अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) में 2 फीसदी, अडानी विल्‍मर (Adani Wilmar Share) 0.12 फीसदी, अंबुजा करीब 3 फीसदी चढ़ा, जबकि अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 0.18% गिरे. इसके अलावा, अडानी एनर्जी सॉल्‍यूशन 0.41% और अडानी एनर्जी 0.43% गिर गया.

World Richest Person: फिर बन चुके है सबसे अमीर आदमी Elon Musk, साथ में जानिए 5 और अमीर लोगो के नाम