logo

RBI ने Online Fraud को लेकर बैंकों पर करी कार्रवाई

RBI News: आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक, पेटीएम पेमेंट्स बैंक और अन्यों के खिलाफ एक्शन लिया। जानिए इस बदलाव के पीछे का कारण।

 
RBI On Frauds

Haryana Update, RBI Actions On Banks: डिजिटल लाइफ की दिशा में बदलते भारत में ऑनलाइन पेमेंट का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन इसी के साथ फ्रॉड या धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ रहे हैं। इस चिंता को देखते हुए आरबीआई ने बैंकों और फाइनेंसियल कंपनियों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। हाल ही में, कोटक महिंद्रा बैंक और पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ आरबीआई ने एक्शन लिया है। इससे पहले भी बैंक ऑफ बड़ौदा के खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया गया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा:

साल 2021 में, बैंक ऑफ बड़ौदा ने bob World नामक एक ऐप लॉन्च किया था। इस ऐप के लिए बैंक ने कर्मचारियों को बड़े टारगेट दिए थे, लेकिन नौकरी कर रहे लोगों ने अपना टारगेट पूरा करने के लिए एक लूपहोल का उपयोग करना शुरू कर दिया, जो पुराने कस्टमर को भी मोबाइल नंबर के साथ ऑनबोर्ड करने के लिए इजाजत देता था। इसके बाद आरबीआई ने बैंक के खिलाफ सख्त एक्शन लिया और bob World ऐप को बंद कर दिया।

HDFC बैंक:

2020 में, भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC पर भी आरबीआई ने चाबुक चलाया था। इसमें नए क्रेडिट कार्ड कस्टमर जोड़ने और कोई नया डिजिटल प्रोडक्ट लॉन्च करने पर अस्थाई रोक लगा दी गई थी। आरबीआई को HDFC में कई तकनीकी कमियां मिली थीं, जिसकी वजह से उन्होंने कार्रवाई ली।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक:
पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने भी आरबीआई की नजर में आया। इसके कई गंभीर खामियां सामने आईं, जिसकी वजह से आरबीआई ने इसे कामकाज बंद करने का आदेश दिया।

इस सख्ती के पीछे का कारण:

आरबीआई द्वारा बैंकों और फाइनेंसियल कंपनियों पर सख्ती के पीछे का कारण है कि वे सभी पक्षों का हित सुनिश्चित करना चाहते हैं। इससे सामाजिक और आर्थिक न्याय को बनाए रखने में मदद मिलती है। लोगों के साथ फ्रॉड या धोखाधड़ी भी कम होगी। 

click here to join our whatsapp group