logo

18 अप्रैल को यूपी के इन जिलों में होगी बारिश, IMD ने दी जानकारी

UP Weather: आज अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा। कल 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बहुत बारिश होगी। पूर्वी क्षेत्र में सिर्फ बादलों की आवाजाही रहेगी।

 
UP Weather
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: आपको बता दें, की आज उत्तर प्रदेश में गर्मी रहेगी। तापमान बढ़ेगा, जिससे लोगों को भारी गर्मी और धूप का सामना करना पड़ेगा। तेज हवाओं की वजह से कुछ राहत मिलेगी। वहीं कल से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अच्छी बारिश होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंडी हवाएं ही चलेगी। यहाँ हल्की बारिश हो सकती है।

यही नहीं, लखनऊ मौसम केंद्र ने 22 अप्रैल से उत्तर प्रदेश (आज का मौसम) में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान का अनुमान लगाया है। 22 अप्रैल के बाद राज्य में अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस का तापमान हो सकता है।

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा। कल 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बहुत बारिश होगी। पूर्वी क्षेत्र में सिर्फ बादलों की आवाजाही रहेगी। 22 अप्रैल के बाद क्षेत्रवासी 44 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गर्मी का सामना करेंगे।

आज का तापमान
लखनऊ मौसम केंद्र ने बताया कि शहर का सबसे अधिक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम 20 डिग्री सेल्सियस होगा। तापमान बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी सहित बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. इन जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस होगा। तापमान फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, वहीं अधिकतम 33 से 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 

इटावा, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में न्यूनतम 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33 से 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

नोएडा और गाजियाबाद में मौसम: आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई के जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस होगा, जबकि न्यूनतम 15 से 20 डिग्री सेल्सियस होगा।