logo

Rain Alert: इन राज्यों में कुछ दिनों तक होगी तेज बारिश, मॉनसून पर भी आई अच्छी खबर

Rain Alert: अगले पांच दिनों तक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में बारिश होगी। 

 
Rain Alert: इन राज्यों में कुछ दिनों तक होगी तेज बारिश, मॉनसून पर भी आई अच्छी खबर
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: आपको बता दें, की अगले पांच दिनों में महाराष्ट्र सहित कुछ राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। यह जानकारी उत्तर भारत में बढ़ी गर्मी के बीच मौसम विभाग ने दी है। शनिवार को मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों में महाराष्ट्र, तटीय और उत्तरी मध्य कर्नाटक में भारी बरसात होगी। इसके अलावा, 9 जून से उत्तर पश्चिमी भारत में हीटवेव का नया दौर शुरू होगा। इसके अलावा, अगले पांच दिनों तक पूर्वी, पूर्वी मध्य, उत्तर और नॉर्थईस्ट मध्य प्रदेश में हीटवेव चलेगा। वहीं, मॉनसून खुशखबरी है कि अब वह कई अन्य राज्यों में बढ़ा है।

दक्षिणी उत्तर प्रदेश में बीते दिन हीटवेव हुआ। हरियाणा, दिल्ली, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, साउथईस्ट राजस्थान, मध्य प्रदेश और साउथवेस्ट बिहार में सबसे अधिक तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस था। उत्तर प्रदेश के झांसी में सबसे अधिक 45.8 डिग्री सेल्सियस था। साथ ही तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने बताया कि साउथवेस्ट मॉनसून आज दक्षिणी महाराष्ट्र, तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में पहुंच गया है। वहीं, मॉनसून अगले दो से तीन दिनों में मुंबई सहित महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों और तेलंगाना में आने वाला है।

अगले सात दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होगी। अगले पांच दिनों तक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में बारिश होगी। साथ ही, चार से पांच दिनों तक बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Haryana Group D भर्ती से जुड़ी बड़ी अपडेट, ज्वाइनिंग को लेकर फटाफट देखें ये Notice

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 8 और 9 जून को हल्की से मध्यम बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी दी गई है। वहीं, आठ और नौ जून को राजस्थान में भारी बारिश होने वाली है।