हरियाणा विवाद के बीच पंजाब ने राजस्थान को दिया अतिरिक्त पानी, सामने आई ये वजह
Punjab News: हरियाणा और पंजाब के पानी विवाद के बीच बड़ी खबर आ रही है। पंजाब ने राजस्थान के लिए अतिरिक्त पानी छोड़ दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को राजस्थान की सीमा पर तैनात भारतीय सेना की जरूरतों को ...

Punjab News: हरियाणा और पंजाब के पानी विवाद के बीच बड़ी खबर आ रही है। पंजाब ने राजस्थान के लिए अतिरिक्त पानी छोड़ दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को राजस्थान की सीमा पर तैनात भारतीय सेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए राजस्थान को अतिरिक्त पानी छोड़ने का निर्देश दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राजस्थान सरकार ने सेना की बढ़ती मांग का हवाला देते हुए पंजाब के कोटे से अतिरिक्त पानी की मांग की थी।
उन्होंने कहा कि पंजाब ने हमेशा राष्ट्रीय हित को सबसे ऊपर रखा है। मान ने कहा कि जब भी राष्ट्रीय हित शामिल होते हैं, पंजाब कभी पीछे नहीं हटता। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के हित में पानी छोड़ा गया है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र के प्रति पंजाब की प्रतिबद्धता संसाधनों से कहीं आगे तक जाती है। उन्होंने कहा, “सिर्फ पानी ही नहीं, पंजाबी जरूरत पड़ने पर देश के लिए अपना खून बहाने के लिए भी तैयार हैं।”
उन्होने कहा यह गर्व और कर्तव्य की बात है। जब देश का हित दांव पर हो तो पंजाब कभी पीछे नहीं हट सकता।”
मान ने जोर देकर कहा कि सशस्त्र बलों की जरूरतों को देखते हुए उन्होंने तुरंत राजस्थान को अतिरिक्त पानी छोड़ने का आदेश दिया था, जिससे देश के लिए बलिदान की पंजाब की चिरस्थायी विरासत की पुष्टि होती है।