logo

भर्तृहरि महताब बने लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

Protem Speaker: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भर्तृहरि महताब को लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है. वह लोकसभा के अध्यक्ष के चुनाव तक इस पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे.

 
bhartruhari mehtab pro tem speaker of loksabha

Lok Sabha Pro-tem Speaker: भर्तृहरि महताब लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए गए हैं. लोकसभा सांसद भर्तृहरि महताब को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को संविधान के अनुच्छेद 95(1) के तहत लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया. अब वह लोकसबा में अध्यक्ष के चुनाव तक अध्यक्ष के कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे. संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने भर्तृहरि महताब को आर्टिकल 95(1) के तहत प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है. अब वो इस पद पर रहते हुए तब तक काम करेंगे, जब तक लोकसभा के स्पीकर का चुनाव नहीं हो जाता.

Read Also- 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन मे होगी वृद्धि, 8वें वेतन आयोग की तैयारी

इन्हें किया गया प्रोटेम स्पीकर के सहायक के रूप में नियुक्त 

संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने एक ट्वीट कर बताया कि, इनके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुरेश कोडिकुन्निल, टीआर बालू, राधा मोहन सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते और सुदीप बंदोपाध्याय को प्रोटेम स्पीकर के सहायक के रूप में नियुक्त किया है. इनकी नियुक्ति आर्टिकल 99 के तहत की गई है. जिससे 18वीं लोकसभा के सभी सांसदों के शपथ ग्रहण को पूरा किया जा सके.

click here to join our whatsapp group