logo

New Highway : हरियाणा के इन शहरों के लोगों होंगे मालामाल, होकर गुजरेगा नया हाईवे

New Highway :हरियाणा में सड़क निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। पिछले दिनों सीएम नायब सैनी ने घोषणा की थी कि हरिद्वार जाने वाले लोगों को सुविधा देने के लिए पिहोवा से यमुनानगर तक फोरलेन सड़क बनाई जाएगी।
 
हरियाणा के इन शहरों के लोगों होंगे मालामाल
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

New Highway (Haryana Update) : हरियाणा में सड़क निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। पिछले दिनों सीएम नायब सैनी ने घोषणा की थी कि हरिद्वार जाने वाले लोगों को सुविधा देने के लिए पिहोवा से यमुनानगर तक फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र और लाडवा में बाईपास बनाया जाएगा। इससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी। इसके अलावा डबवाली से पानीपत फोरलेन हाईवे का काम भी तेजी से चल रहा है। इसका रोडमैप लगभग तैयार हो चुका है। यह हाईवे करीब 300 किलोमीटर लंबा होगा।

इसकी जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया भी जल्द पूरी हो जाएगी, इसका प्लान लगभग तैयार है। इस हाईवे की लंबे समय से मांग हो रही थी, क्योंकि यह 14 शहरों को एक साथ जोड़ेगा। इन शहरों के लोगों को काफी फायदा होगा। हरियाणा में सड़क व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। अब सिरसा जिले के आखिरी छोर डबवाली से पानीपत तक करीब 300 किलोमीटर फोरलेन सड़क बनाने की तैयारी है। इसके लिए केंद्र ने 80 लाख रुपये की डीपीआर तैयार करने को मंजूरी दे दी है। यह एक्सप्रेस-वे पूर्वी और पश्चिमी हरियाणा को जोड़ेगा। यह एक्सप्रेस-वे 7 राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ेगा और भारी वाहनों का दबाव कम करेगा।

यह हाईवे कहां-कहां से गुजरेगा?
1. डबवाली
2. कालावाली
3. रोड़ी
4. सरदूलगढ़
5. हांसपुर
6. रतिया
7. भूना
8. सनियाना
9. उकलाना
10. लितानी
11. उचाना
12. नगूरां
13. असंध
14. सफीदों से पानीपत तक इसे बनाने का प्रस्ताव है।

इस तरह पानीपत के उद्योगपतियों को सिरसा से कपास लाने के लिए सीधा रास्ता मिल जाएगा। यह मार्ग पानीपत के गांव सिवाह के पास से लेकर गांव सुताना, थर्मल, ऊंटला, नारा, असंध, नगूरा, उचाना, लितानी, उकलाना, सनियाना, भूना, रतिया, हंसपुर, सरूलगढ़, रोड़ी, कालावाली से होते हुए डबवाली तक बनाने की योजना है। फतेहाबाद में प्रस्तावित फोरलेन हंसपुर पंजाब सीमा से शुरू होकर रतिया, फिर भूना और सनियाना तक बनेगा। जिसकी लंबाई करीब 70 होगी। आमतौर पर हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्ग हमेशा उत्तर से दक्षिण की ओर बनते आए हैं। हरियाणा सरकार पूर्व से पश्चिम यानि पानीपत से डबवाली तक नया राजमार्ग बनाएगी। इस परियोजना से करीब 14 कस्बों को फायदा होगा। इससे कस्बे एक दूसरे से जुड़ जाएंगे, जिससे यह फोरलेन राजमार्ग प्रदेश के पानीपत तक पहुंच जाएगा। कस्बाई क्षेत्रों को सड़क संपर्क देकर वह बेहतर परिवहन के जरिए विकास को गति देना चाहते हैं। 

डबवाली से पानीपत तक फोर लेन-
इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हम डबवाली से पानीपत तक फोर लेन सड़क बनाना चाहते हैं। यह फोर लेन सड़क प्रदेश के उन वंचित कस्बों को बेहतरीन सड़क उपलब्ध कराएगी, जिनके लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं।