logo

Panipat-Dabwali Highway: इन चार राज्यों को जोड़ेगा ये हाईवे, इन गांवों के किसान बनेंगे करोड़पति

Panipat-Dabwali Highway: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की इस सपना की परियोजना से लगभग चौबीस कस्बों को लाभ होगा, जानिए पूरी खबर। 

 
Panipat-Dabwali Highway
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: आपको बता दें, की हरियाणा में सड़कों को सुधारने के लिए सरकार ने प्रयासों को तेज कर दिया है। अब सिरसा जिले के अंतिम छोर डबवाली से पानीपत तक लगभग 300 किलोमीटर की फोरलेन रोड बनाने की योजना है। डबवाली से पानीपत तक एक राजमार्ग बनेगा।  

इसके लिए 80 लाख रुपये का डीपीआर बनाने को केंद्र ने मंजूरी दी है। वहीं यह एक्सप्रेस उत्तरी और पश्चिमी हरियाणा को जोड़ेगा। इस एक्सप्रेस वे को सात राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ा जाएगा, जिससे भारी वाहनों का दबाव कम होगा। 

ये राजमार्ग कहाँ से गुजरेगा? 
डबवाली कालावाली रोडी सरदुलगढ़ हांसपुर रतिया भूना सनियाणा उकलाना लीतानी उचाना नगुरां असंध सफीदो से पानीपत तक बनाया जाएगा। 

पानीपत के उद्योगपतियों को सिरसा से कपास खरीदने का सीधा रास्ता मिलेगा। योजना के अनुसार, इस मार्ग को पानीपत के गांव सिवाह से शुरू करके सुताना, थर्मल, ऊंटला, नारा, असंध, नगूरा, उचाना, लीतानी, उकलाना, सनियाणा, भूना, रतिया, हांसपुर, सरलुलगढ़, राड़ी, कालावाली और डबवाली तक बनाया जाएगा। 

फतेहाबाद में प्रस्तावित फोरलेन हांसपुर पंजाब बार्डर से शुरू होकर रतिया, भूना और सनियाणा तक बनाया जाएगा। जो लगभग सत्तर होगा। हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्ग अक्सर उत्तर से दक्षिण की ओर बनाए जाते हैं। 

हरियाणा सरकार पानीपत से डबवाली तक एक नया राजमार्ग बनाएगी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की इस सपना की परियोजना से लगभग चौबीस कस्बों को लाभ होगा। यह फोर लेन हाइवे प्रदेश के पानीपत तक पहुंचने के लिए कस्बों को आपस में जोड़ेगा। 

यह पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का सपना है। वह इसे क्षेत्र का विकास मानकर चल रहे हैं। खासकर, वह बेहतर परिवहन के माध्यम से शहरी क्षेत्रों को सड़क कनेक्टिविटी देकर विकास को गति देना चाहते हैं। 

डबवाली से पानीपत तक फोरलेन: इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए वे डबवाली से पानीपत तक एक फोरलेन रोड बनाना चाहते हैं। यह फोरलेन क्षेत्र के वंचित कस्बों को बेहतरीन सड़क प्रदान करेगा, जिसकी लोगों ने लंबे समय से मांग की है।