logo

Monsoon News: देश के इन राज्यों में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Monsoon News: ईस्ट मध्य प्रदेश में भी अगले 24 घंटे के दौरान बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

 
Monsoon News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, Monsoon News: देश के कई राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। ऐसे में बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज के मौसम की बात करें तो कई राज्यो में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान बिहार, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु-पुंडिचेरी,  कराइकल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान यहां पर 115.5-204.4 मिमी बारिश दर्ज की जा सकती है। 

मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, ईस्ट मध्य प्रदेश में भी अगले 24 घंटे के दौरान बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

इसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ भाग, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है। मानसून की तेज रफ्तार को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली और हरियाणा में 27 जून से 30 जून के बीच बारिश हो सकती है। मानसून की बारिश के उत्तर भारत के राज्यों में भी गर्मी से राहत मिलने वाली है।