logo

मौसम विभाग का हरियाणा में अलर्ट जारी! रात से बदलेगा मौसम, होगी 5 दिन झमाझम बारिश

Haryana Weather Today :हरियाणा में मौसम का मिजाज देखने को मिल रहा है। हवा की दिशा में बदलाव के कारण सुबह और शाम को हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 1 के बाद प्रदेश में एक या दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं। 31 जनवरी की रात से 5 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है। 
 
मौसम विभाग का हरियाणा में अलर्ट जारी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Weather Today (Haryana Update) : हरियाणा में मौसम का मिजाज देखने को मिल रहा है। हवा की दिशा में बदलाव के कारण सुबह और शाम को हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 1 के बाद प्रदेश में एक या दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं। 31 जनवरी की रात से 5 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है। 

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश से फसलों को फायदा होगा। खासकर गेहूं की पैदावार बढ़ाने के लिए बारिश फायदेमंद रहेगी। हरियाणा में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसको लेकर हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की ओर से एडवाइजरी जारी कर किसानों को लगातार नजर रखने को कहा गया है। कृषि वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में बारिश को देखते हुए किसानों से सिंचाई बंद करने को कहा है। 

खीचड़ ने कहा- 
लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ आएंगे हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि 5 फरवरी तक प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 31 जनवरी की देर रात और 1 फरवरी को प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहने तथा उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है।

3 से 5 फरवरी तक बारिश की संभावना
2 फरवरी को कुछ स्थानों पर सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आने वाली नम हवाओं के प्रभाव के कारण 3 फरवरी की रात से 5 फरवरी तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हवाओं और गरज के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश की भी संभावना है।