logo

हरियाणा मे कॉंग्रेस को बड़ा झटका, MLA किरण चौधरी ने कॉंग्रेस छोड़ी, बीजेपी मे होंगी शामिल

Haryana Congress: तोशाम से कांग्रेस विधायक और ह​रियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की बहू किरण चौधरी भाजपा में शामिल होंगी। वह अपनी बेटी श्रुति चौधरी को भिवानी-महेंद्रगढ़ से लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से नाराज हैं।
 
kiran chaudhry left congress in haryana

Haryana Congress: देर शाम किरण चौधरी ने एक साक्षात्कार के दौरान कांग्रेस छोड़ने की पुष्टि की। राज्यसभा चुनाव में अजय माकन की हार का जिम्मेदार हुड्डा गुट की ओर से किरण चौधरी को ही ठहराया गया। किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेज दिया है। ईमेल के जरिए दोनों ने अपना इस्तीफा सौंपा है। उन्होंने कहा कि वह कल बुधवार को बीजेपी में शामिल होंगी। उन्होंने अपने सभी समर्थकों को दिल्ली में पहुंचने के निर्देश दिए हैं। वह दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल होंगी। इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रह सकते हैं।

टिकट सही से बंटी होती तो कांग्रेस चुनाव जीत जाती
किरण अपनी बेटी श्रुति के लिए भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस से टिकट मांग रही थी, मगर पार्टी ने उनकी जगह महेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक राव दान सिंह को टिकट दिया। उसके बाद राव दान सिंह ने बिना नाम लिए चौधरी पर भितरघात का आरोप लगाया था। वहीं, किरण इसका विरोध जताते हुए कहा कि यदि टिकट सही से बंटी होती तो कांग्रेस यहां से चुनाव जीत सकती थी। वहीं, भाजपा की निगाहें वैसे भी कांग्रेस के जाट नेताओं पर हैं। किरण चौधरी के समर्थकों का आरोप है कि कांग्रेस में रहते हुए हुड्डा किसी दूसरे नेता को उभरने नहीं देना चाहते, इसलिए अब उनके पास गैर-कांग्रेसी दल ही बचे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि श्रुति चौधरी को भाजपा राज्यसभा प्रत्याशी बना सकती है जबकि किरण चौधरी अगर भाजपा में शामिल हुईं तो वह विधानसभा चुनाव में तोशाम से भाजपा की प्रत्याशी होंगी। 

Read Also- Haryana Scheme: हरियाणा विवाह शगुन योजना, गरीब परिवारों के लिए जरूरी

'हरियाणा में कांग्रेस दुर्भाग्य से एक व्यक्ति-केंद्रित हो गई'
अपने इस्तीफे में किरण चौधरी ने लिखा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी दुर्भाग्य से एक व्यक्ति-केंद्रित हो गई है जिसने अपने स्वार्थी के हितों के लिए पार्टी के हित से समझौता किया है इसलिए अब मेरे लिए आगे बढ़ने का समय है ताकि मैं अपने लोगों के हितों को बनाए रख सकूं और वे मूल्य जिनके लिए मैं खड़ी हूं। किरण चौधरी ने भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी की भी अपमान झेलने की एक सीमा होती है।

नाम लिए बिना साधा था हुड्डा पर निशाना
कांग्रेस की दिग्गज व तेज तर्रार नेत्री किरण चौधरी ने दो दिन पहले पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर फिर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि हरियाणा में कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं दिख रहा। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने को प्रभु इच्छा बताकर बड़ा राजनीतिक धमाका करने के संकेत दे दिए थे। हुड्डा का नाम लिए बिना इशारों ही इशारों में किरण ने कहा था ​कि हरियाणा में लोकसभा टिकटों के बंटवारे में रंजिश निकालने के लिए साजिश रची गई। हमें खत्म करना चाहा ताकि कोई उनके बराबर खड़ा ना हो सके। टिकटें सही बांटी होती तो भिवानी और गुरुग्राम में कांग्रेस जीत जाती। सबको पता है कि 10 साल में कैसे ये कांग्रेस को 67 सीटों से तली में ले आए हैं।

click here to join our whatsapp group