logo

मई में होगा 4 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन, तुला समेत 5 राशियों की लगेगी लॉटरी! चकेगी किस्मत

Grah Gochar May 2024 rashifal : मई 2024 में बृहस्पति और शुक्र समेत 4 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। बृहस्पति वृषभ राशि में, बुध मेष राशि में, सूर्य वृषभ राशि में और शुक्र वृषभ राशि में गोचर करने जा रहा है।

 
मई में होगा 4 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन, तुला समेत 5 राशियों की लगेगी लॉटरी! चकेगी किस्मत
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Grah Gochar May 2024 rashifal (Haryana Update) : इन 4 बड़े ग्रहों के गोचर से तुला सहित 5 राशि वालों की लॉटरी लग सकती है, एक तरह से इनकी बंद किस्मत खुल सकती है। इन बड़े ग्रहों के शुभ प्रभाव से इन राशि वाले लोगों के जीवन में सुखद और सकारात्मक बदलाव आएंगे। तिरूपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव के मुताबिक, बृहस्पति ग्रह 1 मई को दोपहर 01:50 बजे वृषभ राशि में गोचर करेगा। 10 मई को शाम 07 बजकर 03 मिनट पर बुध ग्रह मेष राशि में गोचर करेगा. ग्रहों के राजा सूर्य 14 मई को शाम 06:04 बजे वृषभ राशि में गोचर करेंगे। वहीं शुक्र 19 मई को सुबह 08:51 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं इन ग्रहों के गोचर से किन 5 राशियों को फायदा हो सकता है।

मेष: मई में 4 बड़े ग्रहों के गोचर से आपकी राशि के लोगों को जीवन में सुखद बदलाव देखने को मिलेंगे। नौकरी और बिजनेस करने वाले लोगों को सफलता मिलेगी। आप जो भी काम करना चाहेंगे, उसमें आप सफल हो सकते हैं। आप अपनी आय बढ़ाने के लिए नए स्रोत विकसित करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है या उन्हें नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। अविवाहित लोगों की शादी पक्की हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। इस महीने आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलता नजर आ रहा है।

वृषभ: शुक्र, बृहस्पति, बुध और सूर्य का राशि परिवर्तन आपको मालामाल बना सकता है। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है और आपका आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत होगा। आप पहले से ज्यादा बचत कर सकते हैं. अचानक धन लाभ भी हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं क्योंकि करियर के लिहाज से समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई नया पार्टनर मिल सकता है या आप कुछ नए आइडिया पर काम कर सकते हैं, जो आपकी तरक्की की राह आसान कर सकता है।

सिंह राशि: इन 4 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन आपके लिए लॉटरी लगने जैसा हो सकता है क्योंकि आपकी राशि के लोगों का सुनहरा समय आने वाला है। आपका करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंच सकता है क्योंकि आपको कुछ सुनहरे मौके मिलेंगे, जिन्हें आपको चूकना नहीं चाहिए। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। इस दौरान आप प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं या पुराने निवेश से बड़ा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

मकर: शुक्र, बृहस्पति, बुध और सूर्य का शुभ प्रभाव आपके जीवन में देखने को मिल सकता है। इन ग्रहों का राशि परिवर्तन करियर के लिए शुभ साबित हो सकता है। नौकरी या बिजनेस करने वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में थे उन्हें सफलता मिल सकती है। यह महीना आपके लिए सफलता लेकर आने वाला है। अपने प्रयासों में ढिलाई न बरतें. पैसा कमाने के लिए आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।