logo

किराए पर रहना या खुद का घर खरीदना, जानिए किसमे है ज्यादा फायदा

अगर आप भी इन बातों में कंफ्यूज है कि किराए पर रहे या खुद का घर खरीद ले तो हम आपको इस खबरें बताएंगे कि आपके लिए इसमें से कौन सा ज्यादा फायदेमंद है जानिए पूरी डिटेल में
 
किराए पर रहना या खुद का घर खरीदना, जानिए किसमे है ज्यादा फायदा

Haryana Update : हर किसी के जीवन में अपना Home एक अहम मील का पत्थर है। बार-बार Home बदलने की किचकिच से लेकर तमाम परेशानियों से यह मुक्ति दिलाता है और स्थाई मानसिक शांति का बंदोबस्त करता है। अपना Home दरअसल मानसिक और मनोवैज्ञानिक सुरक्षा का भाव प्रदान करता है। हालांकि ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो यह वकालत करते हैं कि वित्तीय लिहाज से Home खरीदने से बेहतर किराये के Home में रहना होता है। ऐसे लोग तर्क देते हैं कि ईएमआई के बजाय किराया सस्ता पड़ता है और इसमें बची रकम को सही से इन्वेस्ट कर मोटा फंड जमा किया जा सकता है।इस तरह से लंबी अवधि के हिसाब से किराये के Home में रहना वित्तीय तौर पर फायदेमंद साबित होता है।

दोनों के अपने फायदे-नुकसान

अपना Home खरीदें या किराये के Home में रहें। दोनों में से क्या ज्यादा फायदेमंद है। ये सब लंबी बहस के विषय हैं। दोनों विकल्पों के पैरोकार खूब फायदे गिनाते हैं। सिंपल बात है कि हर कदम के अपने फायदे होते हैं, लेकिन इनके अपने नुकसान भी होते हैं। अपना Home लेने का फायदा भी है, तो इसके नुकसान भी हैं। वैसे ही किराये के Home के बारे में भी है। इसके अपने फायदे और नुकसान दोनों हैं। आज हम इसी पर बात करने वाले हैं, जहां आप जानेंगे कि दोनों विकल्पों के क्या-क्या फायदे हैं और इनके क्या-क्या नुकसान हैं।


महंगा है अभी Home Loan

सबसे पहले Home खरीदने की बात। ऐसे लोगों की संख्या मामूली है, जिनके पास नया Home खरीदने का पूरा पैसा होता है। ज्यादातर लोग कर्ज लेकर ही अपना Home खरीदते हैं। Home Loan का सीधा कनेक्शन रेपो रेट से है। रेपो रेट बढ़ने से कर्ज की लागत बढ़ती है। मई 2022 से रिजर्व बैंक रेपो रेट में ढाई % वृद्धि कर चुका है, जिसके चलते Home Loan की दरें जो करीब 6।5 % पर थीं अब 9 % से ऊपर हैं। हालांकि, RBI ने अप्रैल 2023 की मॉनिटिरी पॉलिसी में रेपो रेट 6।5 % पर बरकरार रखा है, जिसके चलते कयास लग रहे हैं कि अब ब्याज दरों में शायद और वृद्धि न हो।

Home खरीदने की असल लागत

सबसे बड़े बैंक SBI की Home Loan दरें अभी 9।15 % से शुरू हो रही हैं। आप जो Home खरीदना चाह रहे हैं, उसकी कीमत 50 लाख रुपये मान लेते हैं। किसी भी शहर में ठीक-ठाक लोकेशन पर 3बीएचके अपार्टमेंट की कीमत इसी के आस-पास रहती है। अब मान लेते हैं कि आप 20 % डाउनपेमेंट जेब से करने वाले हैं और 80 % यानी 40 लाख रुपये का Home Loan लेने वाले हैं। 9।15 % की दर पर 40 लाख रुपये का लोन 20 साल के लिए लेने पर उसकी मंथली EMI 36,376 रुपये बनेगी। इस हिसाब से आपको 20 साल में बैंक को 87 लाख 30 हजार 197 रुपये चुकाने होंगे, जिसमें 40 लाख रुपये मूलधन और बाकी 47 लाख रुपये ब्याज है। यानी ये Home 20 साल बाद आपको करीब एक करोड़ रुपये का पड़ेगा। रियल एस्टेट सेक्टर की सालाना ग्रोथ रेट 5-6 % है। इस लिहाज से जो Home आज 50 लाख रुपये का है, वो 20 साल बाद 1।3 से 1।6 करोड़ रुपये का होगा।

किराये पर रहने का गणित

अब किराये की स्थिति की बात करते हैं। 50 लाख के वैसे ही Home में रहने के लिए आपको 20,000 रुपये महीने के आस-पास किराया देना पड़ेगा। ऐसे में Rent पर रहते हैं तो हर महीने 16,376 रुपये बचते हैं। इन पैसों को SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में लगाने पर 12 % अनुमानित रिटर्न के हिसाब से 20 साल बाद 1 करोड़ 58 लाख रुपये मिलेंगे। डाउनपेमेंट की 10 लाख रुपये की रकम को अलग से एकमुश्त निवेश करने पर कुल 96 लाख 46 हजार 293 रुपये मिलेंगे। यानी इस सूरत में 20 साल बाद आपके पास ढाई करोड़ रुपये से ज्यादा होंगे। इस लिहाज से किराये पर रहना बेहतर विकल्प साबित होता है।

रेंट पर रहने के फायदे और नुकसान

रेंट पर रहने के फायदे

रेंट पर रहना EMI के मुकाबले सस्ता है। डाउन पेमेंट का कोई झंझट नहीं है। नौकरी बदलने या लोकेशन पसंद नहीं आने पर आसानी से Home बदल सकते हैं। 

रेंट पर रहने के नुकसान

Rent में जो पैसा भर रहे हैं उस पर कोई रिटर्न नहीं है। हर साल किराया 8 से 10 % बढ़ता है। बिना मकान मालिक के मर्जी के आप Home में कोई काम नहीं करा सकते हैं।

Home खरीदने के फायदे और नुकसान

Home खरीदने के फायदे

EMI भरकर आप एक एसेट यानी संपत्ति बना रहे हैं। Home Loan के प्रिंसिपल रिपेमेंट पर 80C के तहत डेढ़ लाख रुपये और सेक्शन 24 के तहत ब्याज पर 2 लाख रुपये तक का डिडक्शन मिलता है। शिफ्टिंग और मकान मालिक का झंझट नहीं होता है।

Home खरीदने के नुकसान

डाउनपेमेंट, स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन चार्ज जैसे खर्च और EMI का बोझ उठाना पड़ता है। पैसों की जरूरत पड़ने पर Home तुरंत बिक नहीं सकता है।

click here to join our whatsapp group