जानें दिल्ली के मौसम का हाल...
Haryana Update: दिल्ली में गर्मी से फिलहाल राहत है। पहाड़ों में बर्फबारी की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। गुरुवार को भी लोगों को गर्मी से राहत मिली। गुरुवार को सुबह-सुबह ही धूप खिल गई थी, लेकिन ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
बीच लोकसभा चुनाव में भी राजधानी दिल्ली की हवा 'ठंडी' है, जिसकी वजह से लोगों को लू और देह झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिल रही है। हिमालयी क्षेत्रों से आ रही हवाओं से राजधानी का मौसम (weather in the capital) ठंडा है। गुरुवार को भी दिल्ली में गर्मी से लोगों को राहत मिली।
पिछले कई दिनों से दिल्ली के लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के मुताबिक कल दिल्ली का मौसम करवट लेगा, आइए खबर में जानते है मौसम को लेकर जारी हुए इस अपडेट के बारे में विस्तार से।
दिल्ली का मौसम अब अपने मिजाज बदलने वाला है। मई का महीना जहां लू और चिलचिलाती धूप के लिए जाता है, वो उतना ही कूल-कूल महसूस हो रहा है। दिल्ली के लिए इस सीजन में अप्रैल का महीना भी काफी आरामदायक रहा।