logo

जानें दिल्ली के मौसम का हाल...

Delhi NCR Weather Update: देश के अधिकतर राज्यों में गर्मी से बुरा हाल है। आपको बता दें, अप्रैल के कुल तीन हफ्ते लोगों को गर्मी के तीखे तेवर सहने पड़े। आज से मई का महीना शुरू हो गया है।
 
जानें दिल्ली के मौसम का हाल...

Haryana Update: दिल्ली के लोगों के लिए फिलहाल मौसम में तीखी गर्मी से राहत का दौर जारी है। तेज हवाएं चलने और बादलों वाला मौसम होने से तापमान सामान्य बना हुआ है। ऐसा पहाड़ों पर बर्फबारी होने से हो रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान करीब 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 

मौसम विभाग कब करता है लू की घोषणा

आईएमडी लू की घोषणा तब करता है, जब मैदानी इलाकों में कम से कम दो इलाकों में दर्ज किया गया सामान्य अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है। पहाड़ी और तटीय क्षेत्रों में तापमान क्रमशः 30 डिग्री सेल्सियस और 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर लू की घोषणा की जाती है। 

लंबे समय तक चलने वाली हीटवेव 

अप्रैल की शुरुआत में मौसम विभाग ने लू चलने का पूर्वानुमान जताया था। इसके दो मुख्य कारण हैं। पहला यह कि साल 2024 की शुरुआत अल नीनो के हालात में हुई। अल नीनो एक मौसम पैटर्न है जो भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में सतह के पानी की असामान्य वार्मिंग को बताता है, जिससे दुनिया और महासागर के कई हिस्सों में अत्यधिक गर्मी होती है। 

 बेमौसम बर्फबारी और बारिश के कारण बाढ़ के हालात

इस बीच पहाड़ों पर बेमौसम की बर्फबारी और बारिश से बाढ़ के हालात बन गये हैं। दूसरी तरफ पूर्वी भारत में तेज गर्मी से लोगों का बुरा है। अप्रैल महीने के शुरू के तीन हफ्ते तेज गर्मी वाले रहे। आईएमडी के अनुसार इस दौरान अधिकतर स्थानों पर लू की स्थिति रही। जबकि दक्षिणी प्रायद्वीप और दक्षिणपूर्वी तट क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं

कोर हीटवेव जोन में हर साल रहती है गर्मी

गुजरात और पश्चिम बंगाल के बीच मध्य, उत्तर और प्रायद्वीपीय भारत में फैले कोर हीटवेव जोन में हर साल मार्च से जून तक गर्मी के मौसम के दौरान और कभी-कभी जुलाई में हीटवेव की स्थिति का खतरा रहता है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश , छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र में विदर्भ, गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्से, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सबसे अधिक गर्मी वाले राज्य या क्षेत्र हैं।

click here to join our whatsapp group