logo

जानें बिहार में 2 मई तक के मौसम का हाल

Bihar Weather Update: पटना सहित दक्षिणी भागों के जिले सबसे ज्यादा तपेंगे। राज्य के अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहने की संभावना है।
 
जानें बिहार में 2 मई तक के मौसम का हाल

Haryana Update: मौसम विभाग ने औरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए लोगों को दोपहर 11 से दोपहर तीन बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में दिन-रात गर्म पछुआ हवा का प्रवाह बना रहेगा।

इन शहरों का ऐसा रहा हाल-
रविवार को भागलपुर में भीषण लू की चपेट में रहा। जबकि, शेखपुरा, खगड़िया, बांका और नवादा में लू का असर बना रहा। पटना का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस व 43.2 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा।

प्रदेश 20 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि-
इसके कारण लोगों को दोनों पहर परेशानी होगी। पछुआ हवा का प्रवाह, आर्द्रता में कमी, बादलों का नहीं बनना व पश्चिम विक्षोभ का कोई सिस्टम सक्रिय नहीं होने के कारण तापमान में वृद्धि एवं लू का प्रभाव बना हुआ है।

मौसम का मिजाज ऐसा बना है कि अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश के न्यूनतम तापमान में वृद्धि जारी है। पटना का न्यूनतम तापमान रविवार को 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह के प्रदेश 20 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से रात भी गर्म बना हुआ है।


 

 

click here to join our whatsapp group