logo

UP Weather : यूपी में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?

UP Weather Update : प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में आगरा दूसरे स्थान पर रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा.
 
यूपी में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP Weather Update (Haryana Update) : प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में आगरा दूसरे स्थान पर रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि दोपहर में जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलें.

सूरज ने शुक्रवार को एक बार फिर अपने तेवर दिखाए. अधिकतम तापमान बढ़कर 40.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में आगरा दूसरे स्थान पर रहा। 40.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ झाँसी सबसे गर्म रहा। शुक्रवार को सुबह से ही धूप निकली, लेकिन हवा चलती रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप तीखी होती गई और सुबह ठंडी लग रही हवा भी गर्म हो गई। दोपहर करीब 12 बजे धूप में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

जरूरी काम होने पर ही लोग घर से बाहर निकले। गुरुवार की तुलना में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी. न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जायेगा.

राज्य के गर्म शहर
क्रम, शहर, अधिकतम तापमान

झाँसी, 40.9
आगरा, 40.5
प्रयागराज, फुर्सतगंज, 40.4