Kal Ka Mosam: जानिए कल देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

Kal Ka Mosam, Haryana Update: दिल्ली-एनसीआर में रविवार को सुबह हल्का कोहरा और दिन में हल्की धूप के साथ ठंडी हवाओं के साथ ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 3 फरवरी 2025 को हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री रह सकता है।
4 फरवरी से छाएंगे बादल -
4 फरवरी से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मतदान के दिन दिल्ली में कोहरा छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री रह सकता है। 6 और 7 फरवरी को भी मौसम साफ रहेगा। 7 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे। जानिए कल आपके यहां कैसा रहेगा तापमान-
शहर न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
दिल्ली 09 23
नोएडा 13 23
गाजियाबाद 13 22
पटना 15 25
लखनऊ 14 29
जयपुर 14 26
भोपाल 14 30
मुंबई 17 31
दरभंगा 13 27
जम्मू 08 23
प्रयागराज 13 30
कोलकाता 18 27
अहमदाबाद 14 29
बेंगलुरु 19 32
कानपुर 12 29
आगरा 14 26
फरीदाबाद 10 24
वाराणसी 13 29
गुरुग्राम 10 23
गोरखपुर 12 29
उज्जैन 14 30
गया 14 26
बेगूसराय 14 27
हापुड़ 11 25
अंबाला 11 24
बुलंदशहर 09 25
राजस्थान के कई इलाकों में बारिश का अनुमान-
नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई इलाकों में अगले दो दिन बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 फरवरी के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। विभाग के अनुसार इस दौरान पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान लूणकरणसर में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश में 5 फरवरी तक बादलों की आवाजाही और बारिश की संभावना बनी रह सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने से ठंड बढ़ सकती है। लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, बांदा, वाराणसी, झांसी, इटावा, औरैया, मैनपुरी, कानपुर देहात, चित्रकूट, हमीरपुर, गोरखपुर, जौनपुर, देवरिया, आगरा, मेरठ, सहारनपुर, शामली, अलीगढ़, फतेहपुर, महोबा समेत कई जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। चार फरवरी को यूपी में कई जगहों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है।
हरियाणा-पंजाब में बारिश का अलर्ट-
हरियाणा और पंजाब में सुबह-शाम ठंड के साथ मौसम खराब रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते यहां कई जिलों में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। चार और पांच फरवरी तक गुरुग्राम, फरीदाबाद में हल्की धूप और महेंद्रगढ़, फाजिल्का, सिरसा, हिसार, पंचकूला समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है।