logo

17 June Horoscope: 17 जून को इन राशि वाले लोगों की चमकेगा किस्मत का सितारा, होगी धन वर्षा

17 June Horoscope: कार्य क्षेत्र में आपके द्वारा बेहद अच्छा कार्य किए जाने के बावजूद आपके उच्च अधिकारी से डांट फटकार पढ़ सकती है। व्यापार में परिवर्तन कर सकते हैं। 

 
17 June Horoscope: 17 जून को इन राशि वाले लोगों की चमकेगा किस्मत का सितारा, होगी धन वर्षा

Haryana Update: आपको बता दें, की आज का दिन कई राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आने वाला है। यानि ये कहे कि किश्मत का सितारा चमकने वाला है।  दैनिक राशिफल में प्रतिदिन होने वाली बिजनेस, लेन-देन, जॉब, स्वजन और मित्रों के साथ संबंध को लेकर होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। जानिए 17 जून आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि 
इस राशि वालों को पारिवारिक परेशानी को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। स्वजनों का सहयोग नहीं मिलने से व्यापार में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज सामाजिक कार्यों में भागीदारी रहेगी। राजनीति में कड़ी मेहनत करने  के बाद भी अपेक्षित सफलता मिलने के योग है। 

वृषभ राशि
इस राशि वालों का हर काय़र् संपूर्ण होगा। जॉब की तलाश में भटक रहे व्यक्तियों को गुड न्यूज मिलेगी। कार्य क्षेत्र में अपने वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें। आव्यवसाय से जुड़े लोग अपने व्यवहार को अच्छा बनाए रखें। लड़ाई झगड़े से बचें। 

मिथुन राशि
आज किसी अपने से अच्छी खबर मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन होने से नौकर चाकर वाहन आदि के सुख में वृद्धि होगी।इससे आपको मानसिक संतुष्टि प्राप्त होगी। व्यवसाय में कार्यरत लोगों को अचानक लाभ होने के योग बनेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। नवीन व्यापार अथवा उद्योग शुरू करने हेतु परिजनों एवं मित्रों का सहयोग मिलेगा। भूमि ,भवन, वाहन आदि के क्रय विक्रय में लगे लोगों को आज सफलता प्राप्त होगी।

कर्क 
आज आपको जॉब में अपने कार्य के साथ कोई महत्वपूर्ण दायित्व मिल सकता है।  करने वाले लोगों को व्यापार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। भूमिगत द्रव्यों से संबंधित व्यापार में संलग्न लोगों को सरकार की योजना का लाभ मिलेगा। अपने बुद्धि विवेक से कार्य करें। लोगों के बहकावे में आकर महत्वपूर्ण कार्यों में अवलंब निर्णय न लें।  

सिंह 
आज घर से निकलते ही कोई ऐसी घटना घट सकती है। इससे आपका मन बेहद प्रसन्न होगा। जॉब में पदोन्नति के साथ मनचाहे स्थान पर तैनाती मिलेगी। कार्य व्यवसाय में समान लाभ होने के योग बनेंगे। अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी। व्यवसाय से जुड़े हुए व्यक्तियों को फायदा होने की संभावना रहेगी। कारागार में बंद लोग कारागार से मुक्त होकर घर आएंगे।

कन्या राशि
आज लंबे वक्त से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। भूमि, भवन, वाहन संबंधी कार्य में आने वाली बढ़ाएं कम होगी। अपने पराक्रम से कुछ नया कर दिखाने के लिए ललायत रहेंगे। परंतु प्रारंभ में संघर्ष कुछ अधिक करना पड़ेगा। धीरे-धीरे स्थिति में सुधार होगा। इष्ट मित्रों के साथ सहयोग बढ़ेगा। अधिक लोभ लालच वाली स्थिति से बचें। कला, गायन ,नृत्य आदि में अभिरुचि उत्पन्न होगी। 

तुला राशि
आज आपका मन कुछ अशांत रहेगा। दिन की शुरुआत व्यर्थ भाग दौड़ के साथ रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपके द्वारा बेहद अच्छा कार्य किए जाने के बावजूद आपके उच्च अधिकारी से डांट फटकार पढ़ सकती है। व्यापार में परिवर्तन कर सकते हैं। व्यापार में परिवर्तन से पूर्व होने वाले हानि लाभ का विचार अवश्य करें। कृषि संबंधी कार्य करने वालों की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी करने वाले लोगों को नौकरी में परिश्रम बढ़ सकता है। 

वृश्चिक राशि
आज आपकी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूर्ण होगी। किसी पुराने मुकदमे से निजात मिलेगी। खेलकूद प्रतियोगिता एवं सम्मान मिलेगा। व्यापार में जोखिम लेना लाभदायक सिद्ध होगा। नौकरी में पदोनत्ती मिलेगी। किसी विशिष्ट व्यक्ति के अथवा परिजन के सहयोग से आई बढ़ा दूर होगी। वाहन आदि खरीदने के लिए कर्ज लेने का प्रयास सफल होंगे ।

धनु  राशि
आज का दिन सामान्यता: लाभ एवं उन्नति प्रदायक रहेगा। आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में अविवाहितों का विवाह होगा। अथवा विवाह पक्का हो जाएगा। इष्ट मित्रों के सहयोग से लाभ या सम्मान प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होने की संभावना है। अच्छे कार्य में बड़ा खर्च होगा। कार्यों में अर्चना आएंगे। कार्य कठिनाई से सिद्ध होंगे। कार्य क्षेत्र के संबंध में शीघ्रता में कोई बड़ा निर्णय न ले। 

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्यता सुख एवं उन्नति कारक रहेगा। आपके रुके हुए कार्य बनने की संभावना रहेगी। किसी के बहकावे में न आए। विरोधियों से सावधानी पूर्वक व्यवहार करें। किसी भी प्रकार से तर्क वितर्क से बचें। अपनी भावनाओं को सही दिशा प्रदान करें। समाज में आपके मान सम्मान के प्रति जागरूक रहे। कार्यक्षेत्र में कार्य करने से लाभ होगा। व्यवसाय में आने वाली बाधाएं कम होगी। 

कुंभ राशि
आज आध्यात्मिक क्षेत्र में किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। व्यापार में पिता से अपेक्षित सहयोग व सानिध्य मिलेगा। पहले से सोचे समझे कार्य में सफलता प्राप्त होने की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में असमंजस की स्थिति पैदा न होने दें। अपने वरिष्ठ सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। 

मीन  राशि 
नौकरी में पदोन्नति होने के योग हैं। व्यापार में जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को पैकेज बढ़ते का शुभ समाचार मिलेगा। मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा। व्यापार में नए प्रयोग से सफलता मिलेगी। दूर देश की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे कला एवं अभिनय के क्षेत्र में उच्च सफलता एवं सम्मान मिलेगा।

 

click here to join our whatsapp group