Haryana: हरियाणा में कर्मचारियों के वेतन मे हुई बढ़ोतरी, आदेश हुए जारी!

Haryana Update : हरियाणा के इन कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार ने बोर्ड और निगमों में तैनात क्लर्क और स्टेनो को वेतन को लेकर एक खुशखबरी दी है। जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से जारी इस आदेश में क्लर्क और स्टेनो के लिए 21,700 रुपये का पे बैंड लागू किया गया है। इसको लेकर मुख्य वित्त सलाहकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार ने पे बैंड को रैंक करने का फैसला लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले क्लर्क-स्टेनो का पे बैंड 19,900 रुपये था। अब इसमें 1800 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि बोर्ड और निगमों में तैनात क्लर्क और स्टेनो पे बैंड को 35,400 रुपये करने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर वे अपनी पेन डाउन हड़ताल भी कर चुके हैं। सैनी सरकार ने उनकी मांग को देखते हुए यह बढ़ोतरी की है।
सरकार द्वारा जारी आदेश
पढ़ें, आदेश में क्या लिखा है?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी उपक्रमों को अपने निदेशक मंडल से अनुमोदन प्राप्त करने के पश्चात क्लर्क एवं स्टेनो श्रेणी के कर्मचारियों के लिए नए वेतन ढांचे को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार के वित्त विभाग ने 8 फरवरी और 15 मार्च 2024 को दो पत्र जारी किए हैं। इन पत्रों में सरकारी कर्मचारियों, विशेषकर क्लर्कों के नए वेतन ढांचे और उनके वेतन निर्धारण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। इन पत्रों की प्रतियां संलग्न की गई हैं। हरियाणा समाचार
पे बैंड क्या है?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पे बैंड सरकारी कर्मचारियों के लिए वेतन का एक निश्चित ढांचा है। इसमें न्यूनतम और अधिकतम वेतन सीमा तय होती है। प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग पे बैंड होता है। इस बैंड में वेतन कर्मचारी की सेवा अवधि और ग्रेड के अनुसार बढ़ता है।