logo

IMD ने दी जानकारी, दिल्ली NCR में 48 घंटों तक बदला रहेगा मौसम

IMD Update: जबकि सबसे कम 23.6 डिग्री सेल्सियस था। रात खेल क्षेत्र में सबसे गर्म थी। न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री था, जानिए पूरी जानकारी। 

 
IMD Update

Haryana Update: आपको बता दें, की अगले दो दिनों तक राजधानी में मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की भी संभावना है। इससे तापमान दो से तीन डिग्री गिर जाएगा। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री अधिक था।

न्यूनतम तापमान में वृद्धि: दिल्ली के लगभग हर क्षेत्र में न्यूनतम तापमान बढ़ा है। दिन भर तेज धूप से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। गुरुवार को सबसे अधिक तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम 21.2 डिग्री सेल्सियस था। हवा में नमी 75% से 37% तक रही।

सबसे गर्म स्थान पीतमपुरा था। यहां सबसे ऊंचा तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस था, जबकि सबसे कम 23.6 डिग्री सेल्सियस था। रात खेल क्षेत्र में सबसे गर्म थी। न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री था।

दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी बारिश: अगले दो दिनों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में देखा जाएगा। इससे बादल, बूंदाबांदी, गरज वाले बादल और अन्य मौसमी घटनाएं होने की संभावना रहेगी।

वहीं, मौसमी बदलाव की इन घटनाओं से दिल्ली की हवा निरंतर साफ रहती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गुरुवार को दिल्ली का NAQI 160 बताया। इस स्तर पर हवा मध्यम श्रेणी की है। अगले दो दिनों तक हवा साफ रहेगी।

click here to join our whatsapp group