logo

IMD ने जारी किया तूफान का अलर्ट, आज और कल यहा होगी भारी बारिश

Rainfall Alert: ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के कारण भारी बारिश हो रही है। IMD ने कन्नूर और कासरगोड़ जैसे उत्तरी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं। 

 
Rainfall Alert

Haryana Update: आपको बता दें, की उत्तर भारत में बढ़ती गर्मी के बारे में मौसम विभाग (IMD) ने महत्वपूर्ण सूचना दी है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों तक दक्षिणी कोंकण, गोवा, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र, तटीय और उत्तरी मध्य कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। ऐसे में लोगों को भी अलर्ट रहना चाहिए। हालाँकि, 9 जून से उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में फिर से हीटवेव होने की उम्मीद है। इसके अलावा, अगले पांच दिनों तक उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के अन्य राज्यों में हीटवेव की स्थिति रहने वाली है।

कल पूर्वी उत्तर प्रदेश में बिहार में हीटवेव चला। पूर्वी यूपी में सबसे अधिक तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस था। पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सबसे अधिक 45.2 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहा। कोंकण, गोवा, असम, मेघालय, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल सहित कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई।

साउथवेस्ट मॉनसून, मौसम विभाग ने बताया कि 9 जून को महाराष्ट्र के मुंबई, सेंट्रल अरेबियन सी आदि में पहुंच गया है। यही नहीं, अगले सात दिनों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालाय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। अगले चार से पांच दिनों में कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश होगी।

9 जून को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में 9 और 10 जून तक और पूर्वी राजस्थान में अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश, आंधी तूफान की संभावना है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को केरल के दो जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जहां दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के कारण भारी बारिश हो रही है। IMMD ने कन्नूर और कासरगोड़ जैसे उत्तरी जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जबकि राज्य के अन्य दस जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से अधिक यानी भारी से अत्यधिक भारी वर्षा को "रेड अलर्ट" कहते हैं, जबकि "ऑरेंज अलर्ट" 11 से 20 सेंटीमीटर तक यानी भारी वर्षा कहते हैं, और "येलो अलर्ट" छह से 11 सेंटीमीटर तक यानी भारी वर्षा कहते हैं। Kerala State Disaster Management Agency (KSDMA) ने कहा कि कोल्लम, इडुक्की, कोझिकोड और कन्नूर जिलों में एक से दो स्थानों पर मध्यम वर्षा और तूफान की आशंका है। 

click here to join our whatsapp group