logo

IMD ने जारी किया अलर्ट, 14 फरवरी तक यहां होगी बारिश!

Weather News: मौसम विज्ञान केंद्र ने 15 फरवरी तक अगले तीन दिनों के लिए शुष्क मौसम का अनुमान लगाया है। कश्मीर में शीत लहर की बात करें तो, कुछ राहत मिली है, लेकिन तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे हैं।
 
Weather News

Haryana Update: ठंड का मौसम अब उत्तर भारत में खत्म होने वाला है। दिन में तेज धूप के बाद ठंड से राहत मिलती है, लेकिन सुबह ठंड लगती है। इस बीच, 12 फरवरी से भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न राज्यों में बारिश की संभावना बताई हैं।

मौसम विभाग ने पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार और झारखंड में हल्की बारिश की उम्मीद की है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा।

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह हल्का कोहरा होगा। दिन में आकाश स्पष्ट होगा। शाम को बाद में आकाश में हल्का बादल छा सकता है। तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से आठ डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। बुधवार को भी हल्की बारिश हो सकती हैं।

यही नहीं, हिमाचल प्रदेश में स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 15 फरवरी तक अगले तीन दिनों के लिए शुष्क मौसम का अनुमान लगाया है। कश्मीर में शीत लहर की बात करें तो, कुछ राहत मिली है, लेकिन तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे हैं।

देश के अन्य भागों में मौसम
स्काईमेट वेदर के अनुसार 11 फरवरी से 13 फरवरी के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की बारिश होने की संभावना है। 12 फरवरी से 14 फरवरी के बीच दक्षिणी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश होने की संभावना है। 11 फरवरी को तेलंगाना में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है (वायु समाचार)। तापमान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले दो से तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता हैं।

Weather Today : बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD का बारिश अलर्ट, इन राज्यों में बढ़ सकती है बरसात

click here to join our whatsapp group