logo

IMD ने जारी किया अलर्ट, जल्द यूपी के इन इलाकों में पड़ेगी भारी गर्मी

Latest UP Weather News: मौसम विभाग के द्वारा एक बड़ी अपडेट जारी की गई है जिसके तहत उत्तर प्रदेश के साथ इन राज्यों के अंदर भी रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है क्योंकि इन राज्यों में भारी गर्मी पड़ने वाली है जिससे लोगों के बीमार पड़ने की भी आशंका है.
 
IMD ने जारी किया अलर्ट, जल्द यूपी के इन इलाकों में पड़ेगी भारी गर्मी

Haryana Update: पूरे उत्तर भारत के साथ-साथ देशभर में मौसम (UP Weather updates) अपने अलग-अलग रंग दिखा रहा है। तेज धूप नें लोगों के पसीने छुड़ा दिए है। प्रदेश में गुलाबी सर्दी के दिन बीत गए हैं। बीते दो दिनों की तेज धूप परेशान करने वाली रही। पूरे प्रदेश में दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोत्तरी देखी गई। दिन भर कड़ी धूप और हवा में खुश्की से मार्च महीने में ही लोगों को अप्रैल मई जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। 

 

मौसम विभाग (IMD) के वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले 2 दिनों में पारे में और भी उछाल आने के आसार हैं। मंगलवार को प्रयागराज का अधिकतम पारा 38।4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। झांसी में यह 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले दो दिन तक पारा ऐसे ही बढेगा। 

 

Latest News: Chanakya Niti: अगर महिला करे ये इशारे तो समझ जाएं वो करना चाहती है ये काम, जानें पूरी जानकारी
लखनऊ : राजधानी लखनऊ में मंगलवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा और यहां तेज धूप खिलने से गर्मी में वृद्धि हुई। यहां अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि समान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ में आसमान साफ रहेंगे और तेज धूप खिलेगी। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कानपुर नगर : कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि समान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। गोरखपुर : गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य है।

click here to join our whatsapp group