logo

IMD ने दिल्ली के लिए जारी किया अलर्ट, जाने दिल्ली में अगले 5 दिन कैसा रहेगा

Latest Delhi Weather News: मौसम विभाग के द्वारा एक बड़ा अलर्ट जल किया गया है, क्योंकि दिल्ली के अंदर अगले 5 दिनों तक हल्की बारिश होने की आशंका है जिसकी वजह से लोगों को कम करनी भरना पड़ेगा वहीं उत्तर प्रदेश के अंदर कुछ दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार करने वाला है।
 
IMD ने दिल्ली के लिए जारी किया अलर्ट, जाने दिल्ली में अगले 5 दिन कैसा रहेगा

Haryana Update: हालांकि, बाद में पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय होने की संभावना है जिसके कारण हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। राजधानी दिल्ली (Delhi IMD Rainfall Alert) में मंगलवार का तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक दो दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।  

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार को तेज धूप के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह इस साल में अब तक का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रहा है। 

 

Latest News: Chanakya Niti: अगर महिला करे ये इशारे तो समझ जाएं वो करना चाहती है ये काम, जानें पूरी जानकारी

इससे पहले 24 मार्च को दिन का पारा 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पीतमपुरा, नजफगढ़, आयानगर और रिज जैसे कई मौसम केन्द्रों में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर रहा। राजधानी में रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। सफदरजंग में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य तापमान है। आर्द्रता का स्तर 90 से 26 फीसदी तक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को भी गर्मी का यह रुख बना रहेगा। 


तेज हवा के साथ होने वाली इस बूंदाबांदी के चलते तापमान में गिरावट आएगी।  अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि, गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार की शाम से एक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली के मौसम पर देखने को मिल सकता है। इसके चलते दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 
 

click here to join our whatsapp group