logo

IMD ने दी जानकारी, दिल्ली में तेज हवा के साथ होगी बारिश!

IMD News: दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। इससे तापमान दो से तीन डिग्री गिरेगा। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की हवा की रफ्तार रह सकती है। सोमवार को भी हल्की बारिश हो सकती है।

 
IMD News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: आपको बता दें, की एक बार फिर बदलने वाला है। गुरुवार को राजधानी में गर्मी से लोग परेशान रहे। दिल्ली का तापमान महज 24 घंटे में चार डिग्री बढ़ा। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने तेज हवाओं और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ कुछ बारिश कर सकता है।

दिल्ली में बुधवार रात तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर मामूली बारिश हुई, लेकिन गुरुवार सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। गुरुवार को दिल्ली का सर्वाधिक तापमान 39.2 डिग्री था, जबकि बुधवार को 35.1 डिग्री था। रिज, नजफगढ़, पीतमपुरा, पूसा और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में भी 40 डिग्री से अधिक पारा रहा। न्यूनतम तापमान 20.9 था, जो आम तौर पर एक डिग्री कम था। 

मौसम विभाग (मौसम अपडेट) ने कहा कि शुक्रवार को दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। इससे तापमान दो से तीन डिग्री गिरेगा। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की हवा की रफ्तार रह सकती है। सोमवार को भी हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखाई देगा। शुक्रवार को प्रारंभिक घंटों में या दिन भर तेज हवा चलने की उम्मीद है। राजधानी में भी हल्की बारिश होने की संभावना है, जो हल्की ठंडक देगी। शनिवार और रविवार को बारिश नहीं होगी, लेकिन वीकेंड में हवा चल सकती है।IMD ने आसमान में बादल रहने का अनुमान लगाया है। तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

दोपहर की पाली में पढ़ाई नहीं करना दिल्ली निदेशालय ने बढ़ते तापमान को देखते हुए विद्यार्थियों को गर्मी से बचाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा निदेशालय की स्कूल शाखा (स्वास्थ्य) ने इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया है। इसमें स्कूलों को गर्मी से बचाव के लिए छात्रों को जागरूक करने के लिए कई और निर्देश दिए गए हैं। उसने यह भी कहा कि दोपहर की पाली में स्कूल के विद्यार्थियों को एकत्रित करने से बचें।