logo

IMD Alert: अगले कुछ घंटों मे होगी इन राज्यों मे आएगी आँधी बरसात, मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 18 मई तक उत्तर पश्चिम भारत में हीटवेव की स्थिति का अनुमान लगाया है। राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब इन राज्यों में शामिल हैं।
 
weather news, imd alert

देश में मानसून पहले आने की चर्चा शुरू हो गई है। देशवासियों को गर्मी से बचाने के लिए बेमौसम आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। किंतु इस बेमौसम बारिश ने किसानों को बहुत नुकसान पहुँचाया है। साथ ही, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 18 मई तक उत्तर पश्चिम भारत में हीटवेव की स्थिति का अनुमान लगाया है। राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब इन राज्यों में शामिल हैं।

लू की चेतावनी (Heatwave Alert)

अगले पांच दिनों के बारे मे, मौसम कार्यालय ने बताया कि गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रहेगा। 15 तारीख को कोंकण में लू चलने की संभावना है।

15 से 18 मई, 2024 को उत्तरी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में; 16 से 18 मई, 2024 को उत्तर प्रदेश, पंजाब, दक्षिण हरियाणा और बिहार में; और 17 और 18 मई, 2024 को उत्तरी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में। 17 और 18 तारीख को पश्चिमी राजस्थान में भी गंभीर लू चलने की संभावना है।

Breaking news: RBI New Update: आरबीआई का नया अपडेट! अब लागू किया नया नियम

"इन राज्यों में बारिश होने की संभावना" (Rain Alert)

लेकिन मौसम विभाग ने कहा कि अगले सात दिनों में यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और रायलसीमा में भारी वर्षा होने की संभावना है। 15 मई को अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, असम, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में भारी वर्षा हो सकती है। 17 और 18 मई 2024 को अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और असम में भारी बारिश होने की संभावना है।

click here to join our whatsapp group