logo

अगर यहाँ बनाया Valentine Day तो हो सकते है जेल के दरसन, जानिए कारण

इन दिनों कई युवा वैलेंटाइन वीक के रंग में डूबे हुए हैं। प्यार करने वालों के लिए ये बहुत खास होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ जगह ऐसी भी है जहां वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने पर पाबंदी है।
 
 
Haryana Update

Haryana Update, Valentine Day : प्यार करने वालों के लिए फरवरी महीना बहुत खास है। वैलेंटाइन वीक है, जो एक-दूसरे से प्यार व्यक्त करने का मौका है। यह हर जगह अलग-अलग तरह से मनाया जाता है, लेकिन आपको जानकर हैरान हो जाएगा कि कुछ देशों में वैलेंटाइन डे या वैलेंटाइन वीक मनाने पर आपको सजा भी मिल सकती है। तो चलिए आज उन्हीं देशों का पता लगाते हैं।

इन देशों में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करना है मना
वैलेंटाइन वीक, जो 7 फरवरी से शुरू होता है, 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ खत्म होता है। कपल्स इस वीक में रोज डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे और टेडी डे मनाते हैं। इस दिन सभी लोग प्यार को मनाना चाहते हैं। कुछ देशों में इसे धर्म के खिलाफ माना जाता है, इसलिए इसे सेलिब्रेट करने पर भी पाबंदी है।

मलेशिया
मलेशिया में वैलेंटाइन डे मनाना वर्जित नहीं है। 2005 में इस्लामिक देश मलेशिया ने इसे नहीं मनाने का फतवा दिया था। 14 फरवरी को युवाओं की बर्बादी और नैतिक पतन के प्रवेश द्वार के रूप में इसका उद्देश्य बताया गया। इस देश में कई कपल्स इसे मनाने के तरीके खोजते हैं, लेकिन अपने प्यार का इजहार करने वाले कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

Valentine Week 2024 : क्या आप जानते है क्यों बनाते है वैलेंटाइन डे? आइये जाने

ईरान
2010 में, ईरान ने वैलेंटाइन डे को आधिकारिक रूप से वर्जित कर दिया। सरकार ने वैलेंटाइन डे को गिरावट की ओर ले जाने का अनुमान लगाया था। यहाँ सरकार इतनी कठोर है कि वैलेंटाइन से संबंधित उपहारों को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। यदि कपल साथ में डांस करते हुए भी पकड़ा जाता है, तो उसे डेल की सजा मिल सकती है। 

उज्बेकिस्तान
1991 में, उज्बेकिस्तान को सोवियत संघ से आजादी मिली। 2012 तक इस देश में वैलेंटाइन डे मनाया जाता था। यहां के शिक्षा मंत्रालय के ज्ञान और मूल्यों का प्रचार देखने वाले विभाग ने इसे बैन कर दिया। इसके बाद से यहां लोगों को 14 फरवरी को उज्बेकिस्तान के हीरो बाबर का जन्मदिन मनाने का आह्वान किया जाता है।

पाकिस्तान
2018 में एक नागरिक ने वैलेंटाइन डे को इस्लामिक नियमों के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दी। बाद में वहां कोर्ट ने इसे बैन कर दिया।

सऊदी अरब 
वहाँ वैलेंटाइन डे नहीं मनाया जाता था। यहाँ सहमति हुई कि वैलेंटाइन डे पर जो कुछ भी होता है, वह इस्लामी मूल्यों के खिलाफ है। ऐसे में दुकानदारों ने इससे जुड़ा सामान भी नहीं बेचा। हालांकि, पिछले कुछ समय में इसे कुछ जगहों पर बताया गया है।          

click here to join our whatsapp group