logo

दिल्ली एनसीआर में होगी झमाझम बारिश

Delhi-NCR Latest Weather Update: भारत में भीषण गर्मी का कहर शुरू हो गया है। वहीं देश के कुछ राज्यों में हो रही बारिश  और बर्फबारी होने के वजह से मौसम के मिजाज में थोड़ी नरमी बनी हुई है।
 
दिल्ली एनसीआर में होगी झमाझम बारिश
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: देश में पड़ रही भयानक गर्मी के बीच अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा और मिजोरम के इलाकों में तेज हवाओं के साथ तूफान, बिजली, बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने 30 अप्रैल से 2 मई तक के बीच की जानकारी दी है। जबकि अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर भारत के कई राज्यों में भी बारिश के साथ बर्फबारी की आंशका है। इसमें जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों पर बारिश के साथ बर्फबारी जबकि उत्तराखंड और हिमाचल में हल्की बारिश संभव है।

 आज चलेंगी ठंडा हवाएं

पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है। एक मई को हवाएं और तेज हो जाएंगी। इनकी स्पीड 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। इन हवाओं में पहाड़ों पर हुई बर्फ की ठंडक होगी। इसकी वजह से अधिकतम तापमान गिरकर 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक आ सकता है। 

 2 और 3 मई को एक बार फिर गर्मी बढ़नी शुरू हो जाएगी। अधिकतम तापमान 37 से 39 और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री रह सकता है। 4 मई को एक बार फिर तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।