logo

HBSE Datesheet: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने जारी की डेटशीट

HBSE Datesheet News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड(HBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा की है। 
 
haryana board
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Haryana Update, HBSE Datesheet: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी (HBSE) ने कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है. इसके तहत माध्यमिक या कक्षा 10वीं (नियमित/मुक्त विद्यालय/री-अपीयर/अतिरिक्त/मर्सी चांस और अंक सुधार) की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी और 26 मार्च को समाप्त होगी.

वहीं सीनियर सेकेंडरी या कक्षा 12वीं (शैक्षणिक नियमित/ओपन स्कूल/री-अपीयर/अतिरिक्त/मर्सी चांस और मार्क्स इंप्रूवमेंट) की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी और 2 अप्रैल, 2024 तक जारी रहेंगी.

छात्र जो भी कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा के लिए शामिल हो रहे हैं, वे HBSE की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डेटशीट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी हरियाणा बोर्ड परीक्षा की डेटशीट देख सकते हैं. अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव एवं सचिव ज्योति मित्तल ने संयुक्त रूप से घोषणा की कि सेकेंडरी (शैक्षणिक एवं मुक्त विद्यालय), सीनियर सेकेंडरी (शैक्षणिक एवं मुक्त विद्यालय) एवं डी.एल.एड (रि-अपीयर) की परीक्षाएं 27 फरवरी 2024 से आयोजित की जाएंगी.

यहां देखें Haryana Board 10th, 12th Exam 2024 डेटशीट

हरियाणा बोर्ड द्वारा जल्द ही कक्षा 10वीं, 12वीं की पूरी डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी. इसके अलावा, डीएलएड (री-अपीयर) की परीक्षाएं भी 27 फरवरी से शुरू होंगी और 21 मार्च, 2024 को समाप्त होगी. यह परीक्षा एक ही सेशन में दोपहर 12.30 बजे से 3.30 बजे तक आयोजित की जाएगी. कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में 25 प्रतिशत प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे. प्रत्येक प्रश्न एक अंकों का होगा. वार्षिक उत्तर पुस्तिकाओं की डिजिटल मार्किंग की जाएगी. इससे प्राप्त अंकों को गिनने में जो समस्या आती थी, उससे निजात मिलेगी.

वही इस दौरान उत्तर पुस्तिकाओं के कोड भी डिजिटल मार्किंग में ऑटो मोड में होंगे. बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि डिजिटल मार्किंग से मूल्यांकन की गुणवत्ता बढ़ेगी व परीक्षा रिजल्ट भी सटीक होंगे. उन्होंने कहा कि इस बार 10वीं, 12वीं की परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव किया गया है. प्रश्र पत्र के चारो कोड में 96 फीसदी प्रश्र एक समान रहेंगे. केवल चार फीसदी ही प्रश्र भिन्न होंगे. उन्होंने बताया कि सभी कोड में प्रश्रों के क्रम अलग-अलग होंगे.

Haryana Scheme : CM खट्टर ने कर दी मौज, इन लोगो के खाते में आएंगे 3 हजार रुपए