Haryana News: युवक ने युवती के साथ किया ये घिनोना काम! युवती की हुई ये गंभीर हालत

Haryana News: हरियाणा के अंबाला की लड़की के साथ युवक ने धोखा किया। युवक ने पहले अपने प्यार में फंसाया और विदेश ले जाने का सपना दिखा शादी की। युवती ने अपने माता-पिता के खिलाफ जाकर लव मैरिज की, लेकिन पति के बाहर जाने के बाद ससुरालियों की प्रताड़ना शुरू हो गई।
पीड़िता ने जेठ पर जबरदस्ती करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पति, ससुर, जेठ और ननंद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मई 2015 में की लव मैरिज
अंबाला कैंट के सिकलीगर मोहल्ला निवासी विवाहिता ने बताया कि पंजाब के रोपड़ के वाल्मीकि मोहल्ला निवासी नवीन कुमार के साथ उसकी दोस्ती थी। मई 2015 में उन्होंने माता-पिता के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। शादी से पहले आरोपी पति सपना दिखाता था कि वह विदेश चले जाएंगे और वहां अपनी जिंदगी आराम से बिताएंगे।
उसने नवीन की बातों में फंसकर शादी कर ली। शादी के बाद वह नवीन के घर चली गई। बताया कि उसका पति नवीन एक साल के लिए पुणे चला गया। घर पर सास-ससुर और ननंद नीरू रहती थी। उसका जेठ रणबीर उर्फ राहुल भी आता-जाता रहता था।
10 लाख लाने का बनाया दबाव
पीड़िता ने बताया कि उसके ससुराल वाले विदेश की फाइल लगाने के लिए मायके से 10 लाख रुपए लाने का दबाव बनाने लगे। जब उसने कहा कि उसके माता-पिता पहले ही उनकी शादी से नाराज हैं तो आरोपियों ने मारपीट की। इसके बाद उसके पिता ने ससुराल में जेवरात और दहेज का सामान दिया। इसके बावजूद ससुराल वालों ने प्रताड़ना जारी रखी।
बिना बताए विदेश गया पति
उसका पति बिना बताए मलेशिया चला गया। जब उसने पूछा तो बहाना बनाया कि कुछ महीने बाद उसे भी विदेश बुला लेगा। आरोपी पति हमेशा टाल-मटोल करता रहा। पीछे से जेठ रणबीर उससे बदसलूकी करता रहा।
मार्च 2020 में उसका पति कोरिया चला गया। उसके जेठ और ससुर का रवैया बिल्कुल अभद्र था। वह आरोपियों का अत्याचार सहती रही। दिसंबर 2020 में ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 342, 354, 354-A, 498-A व 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विवाहिता ने जेठ पर लगाए गंभीर आरोप
विवाहिता ने आरोप लगाए कि उस पर जेठ गलत नजर रखता था। उसका पति छुट्टी आया हुआ था। उस दिन उसकी ननंद पड़ोस में और पति व ससुर बाजार में गए हुए थे। पीछे से उसका जेठ आया और अकेली देख पकड़ लिया।
जेठ ने उसकी अस्मत लूटने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। उसने अपनी ननंद को सारी बातें बताई। अगले दिन जेठ ने उसके ससुर और पति के कान भर दिए। जिसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर मारपीट की। आरोपी कहते थे कि तूने नवीन को अपने प्यार में फंसाकर शादी की है। तेरे घर वालों ने दहेज नहीं दिया और न ही वे मिलने आते हैं।