logo

हरियाणा सरकार इन कर्मचारियों को जबरन करेगी Retire, तैयार होगी लिटिगेशन नीति!

Haryana : हरियाणा के सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए काम की खबर है। काम के प्रति ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर जबरन सेवानिवृत्ति की तलवार लटक रही है।
 
हरियाणा सरकार इन कर्मचारियों को जबरन करेगी Retire
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update : हरियाणा के सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए काम की खबर है। काम के प्रति ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर जबरन सेवानिवृत्ति की तलवार लटक रही है। ऐसे में सभी विभागों में कमेटियां बनाई जाएंगी जो अनिवार्य सेवानिवृत्ति के मामलों की समीक्षा करेंगी। इसके अलावा बोर्ड व निगमों में भी ऐसे मामलों में समीक्षा समिति बनाई जाएगी। 

तैयार होगी लिटिगेशन नीति- 
मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने हाल ही में अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए हैं कि 50 वर्ष से अधिक आयु के अधिकारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के मामलों में पहले समीक्षा के लिए कमेटियां बनाई जाएं। उन्होंने बताया कि मुकदमेबाजी नीति जल्द ही तैयार कर ली गई है।

इस नीति के बनने से कर्मचारियों से जुड़े मामलों में काफी कमी आएगी। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने वर्ष 2019 में ढिलाई न बरतने वाले 50 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों की जबरन सेवानिवृत्ति के लिए नीति में संशोधन किया था।

Haryana: सैनी सरकार ने इन कर्मचारियों की बढ़ाई पेंशन