हरियाणा के वाहन चालकों के लिए Good News! अब इस हाईवे पर सफर होगा सस्ता, हटाये जाएँगे ये Toll Plaza
Toll Plaza Big Update: नए साल के आगमन के साथ हरियाणा के चालकों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लोगों को असुविधा देने वाले खेड़की दौला टोल प्लाजा को स्थानांतरित कर दिया गया है और अगले छह महीनों में हटा दिया जाएगा।
Jan 5, 2024, 18:11 IST
follow Us
On
Haryana Update: नए साल के आगमन के साथ हरियाणा के चालकों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लोगों को असुविधा देने वाले खेड़की दौला टोल प्लाजा को स्थानांतरित कर दिया गया है और अगले छह महीनों में हटा दिया जाएगा।
एचएसआईडीसी ने जमीन जीएमडीए को सौंप दी
DC ने कहा कि जीएमडीए, HSIDC और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने इस विषय पर एक बैठक की और भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू की। एचएसआईडीसी ने जीएमडीए को जमीन दी, जो अब एनएचएआई को दी गई है। NHAI के अधिकारियों ने अब टोल प्लाजा जल्द ही शिफ्ट करने का वादा किया है।