logo

खुशखबरी! विदेश मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला, हरियाणा में Passport आवेदकों का होने वाला है इंतजार ख़तम! जल्दी ही मिल जायेगे सबके पासपोर्ट, जानिए तारीख

Passport की बढ़ती मांग को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने यह फैसला लिया है।जानिए विदेश मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला...
 
खुशखबरी! विदेश मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला, हरियाणा में Passport आवेदकों का होने वाला है इंतजार ख़तम! जल्दी ही मिल जायेगे सबके पासपोर्ट, जानिए तारीख  
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हरियाणा में Passport बनने का इंतजार कर रहे आवेदकों के लिए राहत भरी खबर है। चंडीगढ़ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने 29 अप्रैल को छुट्टी वाले दिन 3000 पासपोर्ट आवेदकों को अप्वाइंटमेंट देने का फैसला लिया है।

ये अप्वाइंटमेंट चंडीगढ़, अंबाला और लुधियाना पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए मिलेंगे। इसके लिए पासपोर्ट इंडिया की बेवसाइट पर ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट शुरू हो जाएगी। ऐसे में सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है

Passport की बढ़ती मांग को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने यह फैसला लिया है।

सामान्य पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को तीन महीने का इंतजार करना पड़ रहा था।

Passport: 

वहीं, तत्काल Passport बनवाने के लिए लोग दो महीने तक का इंतजार कर रहे थे।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी प्रियंका मेहतानी ने बताया कि लोगों को राहत देने के लिए विदेश मंत्रालय की अनुमति से शनिवार को छुट्टी वाले दिन भी 3000 लोगों के Passport बनाने का फैसला लिया गया है।

चंडीगढ़ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में पासपोर्ट बनवाने के लिए एक दिन में लगभग 1700 अप्वाइंटमेंट दी जातीं हैं, जिसमें 1200 सामान्य अप्वाइंटमेंट के पासपोर्ट बनाए जाते हैं।

वहीं, 320 तत्काल अप्वाइंटमेंट के बनाए जाते हैं। इसके अलावा पुलिस क्लीयरेंस सार्टिफिकेट के लिए 170 लोगों को अप्वाइंटमेंट दी जाती है।