logo

Garud Puran Rules: पत्नी से नहीं किया प्यार, मिलता है कठोर दंड, क्या कहता है गरुड पुराण?

Garud Puran Rules: हिंदूधर्म में गरुड़ पुराण का विशेष महत्व है। व्यक्ति के कर्मों के अनुसार मनुष्य को अगला जन्म क्या मिलेगा। अगले जन्म में वो क्या बनकर पैदा होगा, इसका उल्लेख गरुड पुराण मे किया गया है।

 
Garud puran ki baat
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, Garud Puran Kya Kahta Hai: गरुड़ पुराण में भगवान नारायण से पक्षीराज गरुड़ ने पूछे गए प्रश्नों का उत्तर है। व्यक्ति के पिछले जन्म में किए गए कामों से उसका अगला जन्म क्या होगा। इस बारे में गरुड़ पुराण में विस्तार से बताया गया है। घर में किसी की मृत्यु होने पर गरुड़ पाठ आमतौर पर कराया जाता है।

वहीं पत्नी को बदनाम करने वाला व्यक्ति चकवा पक्षी बन जाता है। मृत्यु के बाद नया जीवन का विचार गरुड़ पुराण पर आधारित है। इसमें फलों की व्याख्या कर्म के अनुसार की गई है।
 

गरुड़ पुराण में स्त्री पुरुष के संबंधों का महत्व
गरुड़ पुराण में स्त्री पुरुष के संबंधों पर भी काफी कुछ लिखा गया है. पत्नी के साथ बुरा व्यवहार करने वाले व्यक्ति अगले जन्म में क्या बनते हैं. गरुड़ पुराण कहता है कि स्वार्थवश या किसी अन्य कारण से अपनी पत्नी पर मिथ्या आरोप लगाकर उसका परित्याग करने वाला पति अगले जन्म में चक्रवाक यान चकवा बनता है. कहते हैं कि इस पक्षी की आवाज बहुत कर्कश होती है. यह दिन भर तो मादा पक्षी के साथ ही रहता है, लेकिन रात होने पर ये अलग हो जाते हैं.

कालिदास ने विरह रचना में किया चकवा चकवी का वर्णन
कालिदास ने अपनी विरह रचना में चकवा चकवी का वर्णन भी किया है. इसमें बताया गया है कि कैसे चकवा अपने पुराने कर्मों के चलते अपनी चकवी से दूर रहने की पीड़ा भोगता है. साथ ही रो रो कर विलाप करता है. ऐसे ही इस प्रकार अपनी सारी जिंदगी दुःख भोगते हुए ही प्राण त्याग देता है.

Read Also: Chanakya Niti : शरीफ बनकर मर्दो को बेवकूफ बनाती है ये स्त्रियाँ, जानिए इनकी पहचान