logo

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में अगले 5 घंटे में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो दिल्ली एनसीआर में आज बारिश होने के पूरे आसार है. इससे कोहरे से राहत मिलेगी और ठंड बढ़ने वाली है. तो चलिए जानते हैं मौसम के ताजा अपडेट के बारे में विस्तार से...

 
 दिल्ली-एनसीआर में अगले 5 घंटे में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, New Delhi: दिल्लीवालों को कंपकंपा दिया है. मौसम विभाग की माने तो आज भी सर्दी से राहत नहीं मिलेगी. रविवार से ठिठुरन भरी ठंड से आंशिक तौर पर राहत मिल सकती है.

वहीं अब ठंड के साथ लोगों को बारिश का सामना भी करना पड़ सकता है. ऐसे में ठंड से बचने के लिए दिल्लीवाले बिजली का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं. इस वजह से दिल्ली में शुक्रवार को बिजली की मांग 5,559 मेगावाट तक पहुंच गई. सर्दी में एक समय में इतनी बिजली की मांग आजतक नहीं हुई है.

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को भी राजधानी में पूरे दिन शीतलहर की स्थिति बनी रही. अधिकतम तापमान महज 14.6 डिग्री रहा है. 

यह सामान्य से पांच डिग्री कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा. यह सामान्य से तीन डिग्री कम है. मौसम विभाग के अनुसार, लोदी रोड में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम महज 14.2 डिग्री, नरेला में सामान्य से सात डिग्री कम महज 11.9 डिग्री, पालम में सामान्य से 5 डिग्री कम 13.8 रहा है.

बारिश और बढ़ाएगी मुसीबत

पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को आसमान साफ रहेगा. मध्यम से घना कोहरा रह सकता है, कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थिति रहेगी. अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रह सकता है.

शनिवार और रविवार को ठंड के साथ कोहरा भी परेशान करेगा. कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. 9 व 10 जनवरी को बूंदाबांदी व बादलों की वजह से एक बार फिर अधिकतम तापमान नीचे आने के आसार है.

बिजली की बढ़ी डिमांड

बिजली वितरण कंपनियों के अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को बिजली की मांग 5,559 मेगावाट तक पहुंच गई. सर्दी में एक समय में इतनी बिजली की मांग आजतक नहीं हुई थी. डिस्कॉम अधिकारियों ने बताया कि यह सुबह 11.05 बजे का आंकड़ा है. दिल्ली में सर्दी में बिजली की पिछली उच्चतम मांग 6 जनवरी, 2023 को दर्ज की गई थी. 

उस दिन 5,526 मेगावाट की डिमांड हुई थी. वहीं 5 जनवरी, 2024 को कुल 5,559 मेगावाट बिजली की मांग की गई. BSES से मिली जानकारी के अनुसार, बीआरपीएल और बीवाईपीएल ने अपने इलाकों में बिजली की उच्चतम मांग क्रमशः 2,379 मेगावाट और 1,136 मेगावाट दर्ज की. उत्तरी दिल्ली में बिजली आपूर्ति करने वाली टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) की बिजली की उच्चतम मांग 1,735 मेगावाट दर्ज की गई.