Delhi School Holiday: दिल्ली सरकार ने छुट्टी का कैलेंडर जारी किया, 2024 में इतने दिन खुलेंगे School
Director of Education:दिल्ली के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, दिल्ली सरकार ने हाल ही में सभी स्कूलों के छुट्टी का कैलेंडर जारी किया है। नीचे खबर में पढ़ें कि 2024 में स्कूल कितने दिन खुलेंगे...।
Haryana Update: दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को छुट्टी का कैलेंडर भेजा है। DOE (डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन) ने 2024 के शैक्षणिक सत्र में दिल्ली के लगभग सभी स्कूलों को कम से कम 220 दिन तक खुले रहने का आदेश दिया है। दिल्ली के सभी शिक्षण संस्थानों को इस सर्कुलर को मानना होगा। डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन द्वारा सोमवार 27 नवंबर 2023 को जारी नोटिस के अनुसार, दिल्ली के सभी स्कूलों को 2024 के शैक्षणिक सत्र में 220 दिन का कार्य दिवस होना चाहिए।
Vande Bharat : जयपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की बढ़ाई जाएगी स्पीड
नोटिस में बताया गया था कि
नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर्म स्कूल एजुकेशन 2023 के अनुसार, दिल्ली में सरकारी और निजी स्कूलों को कम से कम 220 दिन तक खुला रहना चाहिए। Delhi Education Directorate ने ऑफिशियल सूचना में ऐसा कहा है। DOE ने 2024 के शैक्षणिक सत्र के लिए दिल्ली की छुट्टी की सूची जारी की है। दिल्ली की सभी स्कूलों में जारी किया गया कैलेंडर जनवरी 2024 से दिसंबर 2024 तक लागू होगा।
सत्र का विवरण लिया जाएगा
DOE ने कहा कि दिल्ली के सभी स्कूलों के सत्र पूरे होने से कुछ दिन पहले पूरे कार्य दिवस की जानकारी मिलेगी। इसके तहत, स्कूलों को जारी किए गए निर्देशों का पालन किया गया है या नहीं, इसकी जांच की जाएगी। पूरे वर्ष में स्कूलों के प्रिंसिपल और प्रधानाध्यापक को कार्य दिवस की पूरी जानकारी दी जाएगी।
DA Hike: कर्मचारियों में दौड़ी खुशी की लहर,अब सरकार 18 महीने का देगी बकाया DA
छुट्टियों से पहले जिलाधिकारी से परमिशन लेनी होगी
DOE दिल्ली ने कहा कि दिल्ली के सभी जिलों में स्कूलों पर जिला अधिकारी की निगरानी होगी। Delhi की पूरी जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारियों को दी गई है। यहां तक कि उन्हें अपने क्षेत्र में होने वाली हर छुट्टी पर विशेष ध्यान देना होगा। वहीं, हह जिले में कोई भी छुट्टी घोषित करने से पहले सभी स्कूलों को जिला अधिकारी से स्वीकृति लेनी होगी। दिल्ली सरकार इस समय स्कूलों की छुट्टियों को लेकर बहुत गंभीर है।