logo

Delhi Flat : दिल्ली में फ्लैट हुए बिल्कुल सस्ते, रेट सुनकर खुशी से झूम जाओगे

अगर आप दिल्ली में फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास होने वाली है दिल्ली के इस इलाके में फ्लैटों के रेट सस्ते हो गए हैं यह खबर सुनकर आप खुशी से उछल पढ़ोगे जानते हैं नए रेट
 
Delhi Flat : दिल्ली में फ्लैट हुए बिल्कुल सस्ते, रेट सुनकर खुशी से झूम जाओगे

Haryana Update : अगर आप Flat खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। Delhi-NCR में कई जगहों पर आपको सस्ते Flat मिल सकते हैं। साइज और लोकेशन के हिसाब से Flat के रेट तय होते हैं। मकान खरीदना एक सबसे बड़ा खर्चा होता है। कई बार रेट का आइडिया नहीं होने पर लोगों को Flat काफी महंगा भी पड़ जाता है। आज हम आपको Delhi-NCR में लोकेशन के हिसाब से Flat के रेट की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। कितने एरिया और लोकेशन पर Flat की कीमत क्या हो सकती है। इसकी जानकारी होने से आप आसानी से अपने बजट के हिसाब से Flat ढूंढ सकते हैं। आइए आपको बताते हैं Delhi-NCR में Flat के रेट क्या चल रहे हैं।


यहां मिल रहे 45 लाख से कम के Flat 

अगर आप 45 लाख रुपये से कम बजट में Flat लेना चाहते हैं तो आपको आसानी से मिल सकता है। Delhi-NCR में राजनगर एक्सटेंशन, एनएच-24, नोएडा एक्सटेंशन, यमुना एक्सप्रेसवे और क्रांसिंग रिपब्लिक में मिल जाएगा। राजनगर एक्सटेंशन में 1 BHK का Flat जिसका एवरेज यूनिट साइज 600 से 740 स्क्वायर फीट है। आपको 19 से 30 लाख रुपये में आराम से मिल जाएगा। एचएम-24 पर आपको 500 से 712 स्क्वायर फीट का वन BHK Flat करीब 13.5 से 30 लाख रुपये में मिल जाएगा। नोएडा एक्सटेंशन, यमुना एक्सप्रेसवे और क्रासिंग रिपब्लिक में आपको वन BHK Flat करीब 15 से 30 लाख रुपये में मिल जाएगा।


2 BHK के क्या हैं रेट

अगर आप 2 BHK साइज का Flat लेना चाहते हैं तो यह आपको ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 80-85, गाजियाबाद के इंद्रापुरम, वसुंधरा, नोएडा के सेक्टर 75-78 और गुरुग्राम के सोहना में आपको 50 लाख रुपये से 75 लाख रुपये तक मिल जाएगा। इन Flat का एवरेज यूनिट साइज 1100 से 1450 स्क्वायर फीट के करीब है। इसमें 990 से एक हजार स्क्वायर फीट के Flat की कीमत करीब 50 से 54 लाख रुपये के करीब चल रही है।

यहां खरीद सकते हैं 3 BHK Flat 

अगर आप थ्री BHK Flat लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 90 लाख से ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ जाएंगे। ये आपको एसपीआर गुरुग्राम, द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 108-112, नोएडा में सेक्टर 93-104, गुरुग्राम में सोहाना रोड और गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर मिल जाएंगे। यहां पर 1490 से 3980 स्क्वायर फीट साइज तक के थ्री BHK Flat बिक रहे हैं। इसकी कीमत साइज के हिसाब से 90 लाख से शुरू होकर 5 करोड़ रुपये तक है। 90 लाख की कीमत में आपकेा 1490 से 1590 स्क्वायर फीट साइज के Flat आसानी से मिल जाएंगे।

Flat Buy करते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप Flat खरीद रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर आपको बात में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर खरीदने में आपकी बचत के साथ होम लोन के रूप में भी काफी रकम निवेश की जाती है, इस हिसाब से आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। नया घर या Flat Buy करते वक्त आपको इलाके की लोकेशन, Flat या घर के पजेशन की तारीख और कारपेट एवं कवर्ड एरिया जैसी कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

लैंड रिकॉर्ड

जिस जमीन पर आपका मकान बना है, वह बहुत महत्वपूर्ण है। आपको उस जमीन की मिट्टी के बारे में पता होना चाहिए। इसके साथ ही वजह जमीन हर तरह के सरकारी बकाये से मुक्त होनी चाहिए और रजिस्टर्ड होनी चाहिए।
 
बजट तैयार करें

घर खरीदने के लिए एक बजट तैयार करना जरूरी है। अगर आपको पता है कि आप घर खरीदने पर कितनी रकम खर्च कर सकते हैं तो घर चुनना आसान हो जाता है। इसके बाद आस-पास के इलाके में मौजूद प्रॉपर्टी से अपनी संपत्ति की तुलना करें। इससे आपको पता लग जायेगा कि बिल्डर ने आपको सही कीमत बताई है या नहीं।

कारपेट एरिया

आम तौर पर जब आप किसी प्रॉपर्टी के विज्ञापन में सुपर बिल्ट अप एरिया लिखा जाता है। इसमें शाफ्ट, एलीवेटर स्पेस, सीढियां, दीवार की मोटाई जैसी चीजें भी शामिल होती है। अगर आप इसके हिसाब से अनुमान लगायेंगे तो Flat देखने पर आप मायूस होंगे, क्योंकि वास्तव में आपका कारपेट एरिया कम निकलेगा।

click here to join our whatsapp group