logo

DA Hike : अपडेट हुए जारी! इतना बढ़ेगा महंगाई भत्ता, इस दिन होगा ऐलान

DA Hike update : महंगाई भत्ता कर्मचारियों की सैलरी का अहम हिस्सा होता है। इस पैसे से कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई में गुजारा करने में आसानी होती है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को साल में दो बार रिवाइज किया जाता है। नए साल में भी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike in January 2025) को रिवाइज किया जा रहा है।  

 
DA Hike update
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update,  DA Hike update : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए नए साल में एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है। केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का बेसब्री से इंतजार है। कर्मचारियों को इस बजट में 8वें वेतन आयोग की घोषणा की उम्मीद है,  लेकिन 8वें वेतन आयोग की घोषणा से पहले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike latest update) पर बड़ा अपडेट आ रहा है।

बढ़ेगा महंगाई भत्ता-
कर्मचारियों को नए साल पर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा मिलने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने इसके लिए तैयारी कर ली है। नए साल में मार्च महीने में महंगाई भत्ता (Dearness Allowance hike) बढ़ाने की घोषणा होने की उम्मीद है। आमतौर पर होली के आसपास महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। इसका फायदा पेंशनर्स को भी मिलेगा।

कैसे होती है महंगाई भत्ते की गणना-
फिलहाल कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी मिल रही है। DA की गणना अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आधार पर की जाती है। इसके अक्टूबर 2024 तक के आंकड़े जारी हो चुके हैं। नवंबर-दिसंबर के आंकड़ों का इंतजार है। हर महीने अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़े आते हैं। तब हमें महंगाई (DA) के बारे में पता चलता है।

कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता-
अक्टूबर तक के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़ों के मुताबिक 2025 में DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना है। अक्टूबर तक अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) 144।5 अंक पर था। नवंबर और दिसंबर के आंकड़े आने बाकी हैं। अगर इन दोनों महीनों में आंकड़ा 145 के आसपास रह सकता है। इसके मुताबिक जनवरी 2025 से महंगाई भत्ता (Dearness Allowance january 2025) 53 फीसदी से बढ़कर 56 फीसदी हो जाएगा।

कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ेगा सीधा असर- DA में बढ़ोतरी से कर्मचारियों की सैलरी में सीधा इजाफा होगा। जहां कर्मचारी को पहले बेसिक सैलरी (central employees basic salary) पर 53 फीसदी DA (DA Hike) मिलता था,  वहीं अब ये 56 फीसदी हो जाएगा। यानी DA में तीन फीसदी की सीधी बढ़ोतरी होगी। पेंशनर्स को भी इसका लाभ मिलेगा।

कब होगा DA का ऐलान?
महंगाई भत्ते में हर साल दो बार संशोधन किया जाता है। पहला संशोधन जनवरी और दूसरा जुलाई से लागू होता है। इसे AICPI (AICPI DA Hike) इंडेक्स के आधार पर संशोधित किया जाता है। आमतौर पर इसका ऐलान मार्च और अक्टूबर में होता है। 2025 में भी जनवरी DA का ऐलान मार्च में होने की संभावना है। होली के आसपास यह ऐलान किया जा सकता है।