logo

DA-HRA Hike: अगले 24 घंटे में कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी, DA के साथ इतना बढ़ेगा HRA

DA-HRA Hike: शहर के वर्गीकरण के अनुसार कर्मचारियों को 30% तक HRA मिलता है। इसके अलावा, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीए में बढ़ोतरी से विविध भत्तों में भी बढ़ोतरी हुई हैं, जानिए पूरी खबर।  

 
DA-HRA Hike

Haryana Update: आपको बता दें, की केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए बहुत खास होगा। मार्च महीने की सैलरी इस दिन मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय कर्मचारियों को मार्च की सैलरी में बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (da hike) और हाउस रेंट अलाउंस (HRA) भी मिलेगा।

30 मार्च को ही सैलरी क्यों मिलेगी?
31 मार्च रविवार है। यही कारण है कि सैलरी 30 मार्च को मिलने की उम्मीद है। हालाँकि, 31 मार्च को रविवार होने के बावजूद, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों से काम करने को कहा है।

4 प्रतिशत भत्ता बढ़ा
ध्यान दें कि सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए da hike में 4% बढ़ोतरी की अनुमति दी है। 46 प्रतिशत से 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जनवरी महीने से यह लागू होगा। केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी में भी एरियर मिलेगा। हाउस रेंट अलाउंस (hra big news) में भी 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। शहर के वर्गीकरण के अनुसार कर्मचारियों को 30% तक HRA मिलता है। इसके अलावा, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीए में बढ़ोतरी से विविध भत्तों में भी बढ़ोतरी हुई है। चाइल्ड केयर और चाइल्ड एजुकेशन इनमें शामिल हैं। लेकिन कर्मचारियों को इन सुविधाओं का दावा करना होगा।

लाखों कर्मचारियों को लाभ इस निर्णय से 48 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को लाभ हुआ है। महंगाई भत्ता (डीए) कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए श्रम ब्यूरो द्वारा हर महीने जारी किए जाने वाले नवीनतम उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर निर्धारित किया जाता है। 

click here to join our whatsapp group