DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी! महंगाई भत्ता बढ़ा 2%
DA Hike: केंद्र सरकार ने जनवरी 2025 से केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों के महंगाई राहत (डीआर) में 2% की बढ़ोतरी की है, जिससे अब डीए बढ़कर 55% हो गया है। केंद्र के इस फैसले के बाद कई राज्यों ने भी ...

DA Hike: केंद्र सरकार ने जनवरी 2025 से केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों के महंगाई राहत (डीआर) में 2% की बढ़ोतरी की है, जिससे अब डीए बढ़कर 55% हो गया है। केंद्र के इस फैसले के बाद कई राज्यों ने भी अपने कर्मचारियों का डीए बढ़ाना शुरू कर दिया है, लेकिन बिहार सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अभी इंतजार करना होगा।
पहले खबर थी कि शुक्रवार 25 अप्रैल को होने वाली बिहार कैबिनेट की बैठक में डीए बढ़ोतरी का प्रस्ताव आ सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब उम्मीद है कि अक्षय तृतीया से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का डीए 2% बढ़ाकर 55% कर सकती है।
8th pay commission : सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में 8वें वेतन आयोग से बड़ा उछाल
नई दरें जनवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएंगी, यानी कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर भी मिलेगा। अगर सरकार जल्द ही कोई फैसला लेती है तो करीब 6 लाख कर्मचारियों और 4 लाख पेंशनभोगियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
केंद्र सरकार द्वारा जनवरी 2025 से 2% महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने के बाद बिहार सरकार भी जल्द ही कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत दे सकती है। संभावना है कि अक्षय तृतीया से पहले नीतीश कुमार सरकार 2% DA बढ़ोतरी की घोषणा करेगी, जिससे राज्य कर्मचारियों का DA बढ़कर 55% हो जाएगा। नई दरें जनवरी 2025 से लागू मानी जाएंगी और तीन महीने का एरियर भी मिलेगा। इसका फायदा करीब 6 लाख कर्मचारियों और 4 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पिछली बढ़ोतरी का ब्योरा:
नवंबर 2024: राज्य सरकार ने 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन और पेंशन पाने वाले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA में जुलाई 2024 से 3% की बढ़ोतरी की थी। इससे DA 50% से बढ़कर 53% हो गया था।
दिसंबर 2024:
5वें वेतन आयोग के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को उनके डीए में 12% की बढ़ोतरी मिली, जिससे उनका डीए 243% से बढ़कर 255% हो गया।
6वें वेतन आयोग के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 1 जुलाई, 2024 से उनका डीए 239% से बढ़कर 246% हो गया।