logo

DA Hike: इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA 10% बढ़ा, सैलरी में होगी भारी बढ़ोतरी

DA Hike: परिवहन निगम के प्रो. अजीत सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को 10 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी मिली है। इस बढ़ोतरी से राज्य 7.5 से 8 करोड़ रुपये अधिक खर्च करेगा। 

 
DA Hike

Haryana Update: आपकी जानकारी के लिए बता दें, की उत्तर प्रदेश की योगी आदित् यनाथ सरकार ने कुछ कर्मचारियों को महंगाई भत्ता का बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने रोडवेज कर्मचारियों के लिए DA Hike (महंगाई भत्ता) में 10% तक की बढ़ोतरी की है। इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 38 प्रतिशत हो गया है। सरकार के इस घोषणा से लगभग एक हजार कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त की है। 

लंबे समय से चल रहे आंदोलन के बाद, इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है। लंबे समय से रोडवेज कर्मचारियों ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग की है। सरकारी निर्णय से 12 हजार कर्मचारियों (UP Employees) को सीधा लाभ मिलेगा। अब इन कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाएगी। बता दें कि इन कर्मचारियों को पहले 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता था। 

सरकार पर इतना बोझ पड़ेगा
परिवहन निगम के प्रो. अजीत सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को 10 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी मिली है। इस बढ़ोतरी से राज्य 7.5 से 8 करोड़ रुपये अधिक खर्च करेगा। यूपी परिवहन विभाग ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की है। ध्यान दें कि कर्मचारियों को DA का लाभ मिलता है, जो उनके मूल वेतनमान के आधार पर 3,000 से 15,000 रुपये तक मिलता है। 

वेस्ट बंगाल ने भी डीए बढ़ाया 
पश्चिम बंगाल ने यूपी सरकार से पहले अपने कर्मचारियों को DA Hike (महंगाई भत्ते में इजाफे) का तोहफा दिया था। पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने कर्मचारियों के DA में 4% का इजाफा किया है। राज सरकार की इस कार्रवाई से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 14% हो गया है। पहले कर्मचारियों को 10 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता था। 

केंद्रीय कर्मचारियों को भी तोहफा जल्दी मिलेगा 
उम्मीद की जाती है कि केंद्रीय सरकार कभी भी कर्मचारियों पर महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है। सरकार महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ा सकती है। यदि सरकार 4% डीए बढ़ाती है, तो कर्मचारियों का कुल डीए 50% हो जाएगा। 

Relationship Tips : मर्दो को Female Partner की ये आदते नहीं आती पसंद, आइये जाने कौनसी

click here to join our whatsapp group