Haryana : CM सैनी ने CET परीक्षा को लेकर कही ये बड़ी बात! लाखों युवाओं के मिलेगी खुशखबरी
Haryana CET Exam: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने वर्तमान सरकार को पांच साल के लिए चुना है .
Jan 28, 2025, 07:43 IST
follow Us
On
Haryana CET Exam (Haryana Update) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने वर्तमान सरकार को पांच साल के लिए चुना है और आने वाले समय में हम युवाओं को बिना किसी खर्चे और बिना किसी पर्ची के मेरिट के आधार पर 2 लाख सरकारी नौकरियां देंगे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सीईटी परीक्षा आयोजित करने की तैयारी चल रही है। अभी विद्यार्थियों की परीक्षा चल रही है, इसके बाद जल्द ही सीईटी परीक्षा आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में राज्य सरकार ने 1,75,000 सरकारी नौकरियां देने के साथ-साथ 1,20,000 युवाओं की नौकरियां भी सुरक्षित की हैं और आने वाले समय में 2 लाख सरकारी नौकरियों का लक्ष्य भी हासिल कर लिया जाएगा।