logo

Haryana : CM सैनी ने किए फैमिली ID के नियम सख्त, आज ही करना पड़ेगा ये काम

Haryana : हरियाणा के लोगों के लिए यह एक महत्वपूर्ण खबर है। अगर आप नई फैमिली आईडी बनवाना चाहते हैं तो यह आपके लिए काम की खबर है। परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए आपके आधार कार्ड में आपका पता हरियाणा का होना चाहिए।
 
CM सैनी ने किए फैमिली ID के नियम सख्त
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update : हरियाणा के लोगों के लिए यह एक महत्वपूर्ण खबर है। अगर आप नई फैमिली आईडी बनवाना चाहते हैं तो यह आपके लिए काम की खबर है। परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए आपके आधार कार्ड में आपका पता हरियाणा का होना चाहिए। साथ ही आपको जन्म प्रमाण पत्र, एसएलसी, वोटर कार्ड और डीएमसी में से कोई एक प्रमाण के तौर पर लगाना होगा, तभी आप अपना परिवार पहचान पत्र बनवा सकते हैं।

सिर्फ ये लोग ही बनवा सकते हैं फैमिली आईडी-
फैमिली आईडी कैसे बनेगी, इसकी व्यवस्था नागरिक संसाधन सूचना विभाग करता है। फैमिली आईडी में पूरी जानकारी आधार कार्ड के जरिए ही ली जाएगी, इनमें नाम, पता आधार कार्ड से ही जोड़ा जाता है। अगर आपके आधार कार्ड में पता हरियाणा का नहीं है तो आप यहां फैमिली आईडी नहीं बनवा सकते। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने राज्य का पता अपडेट करवाना होगा।

सबसे पहले आधार में पता अपडेट करवाना होगा-
आप हरियाणा के जिस भी जिले में काम करते हैं और अगर आप वहां सरकारी सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको आधार कार्ड में पता अपडेट करवाना होगा। कुछ समय पहले फैमिली आईडी में दो नए विकल्प जोड़े गए थे, समय-समय पर फैमिली आईडी में जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। सबसे पहले आप आधार कार्ड में स्थानीय पता अपडेट कराएंगे, उसके बाद ही आप परिवार पहचान पत्र बनवा पाएंगे।