logo

Haryana: CM सैनी का युवाओं के लिए बड़ा तोहफा, 2 लाख+ मिलेगी सरकारी नौकरियां!

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार आगामी 5 वर्षों में प्रदेश के युवाओं को योग्यता के आधार पर 2 लाख सरकारी नौकरियां देगी। इस सरकार ने पिछले 10 वर्षों में 1 लाख 71 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं।
 
CM सैनी का युवाओं के लिए बड़ा तोहफा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार आगामी 5 वर्षों में प्रदेश के युवाओं को योग्यता के आधार पर 2 लाख सरकारी नौकरियां देगी। इस सरकार ने पिछले 10 वर्षों में 1 लाख 71 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। युवाओं को सरकारी नौकरियां देने के साथ-साथ इस सरकार ने स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए भी विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की हैं।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को आईजीएन कॉलेज धनौरा लाडवा (कुरुक्षेत्र) के स्वर्ण जयंती समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कॉलेज द्वारा आयोजित हवन यज्ञ में आहुति डाली तथा शिक्षण संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय ओम प्रकाश गर्ग की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने कॉलेज की स्वर्ण जयंती की स्मारिका का विमोचन किया। इस स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षण संस्थान को 21 लाख रुपए देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने संस्थान के 51 वर्ष पूरे होने पर अध्यापकों, विद्यार्थियों व प्रबंधकों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण आंचल के युवाओं को शिक्षित करने के लिए वर्ष 1974 में आईजीएन कॉलेज की स्थापना की गई थी। 50 वर्ष के इस ऐतिहासिक सफर में शिक्षण संस्थान ने हजारों विद्यार्थियों को अच्छा नागरिक बनाने व उन्हें हुनरमंद बनाने का काम किया है। विकसित हरियाणा के लक्ष्य को पूरा करने में आईजीएन कॉलेज जैसे शिक्षण संस्थान अहम भूमिका निभाएंगे। 

प्रदेश व देश को तरक्की के पथ पर आगे ले जाने में शिक्षण संस्थानों का सबसे अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की है। इस शिक्षा प्रणाली को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने लागू किया है। इस शिक्षा नीति से विद्यार्थी केजी से पीजी कक्षाओं तक की शिक्षा एक ही छत के नीचे प्राप्त कर सकेंगे, इतना ही नहीं विद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय तक विद्यार्थियों को हुनरमंद बनाने का काम भी किया जाएगा। 

युवाओं को उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार ने 79 सरकारी कॉलेज खोले हैं। इनमें से 32 कॉलेज केवल बेटियों के लिए बनाए गए हैं। अब प्रदेश में हर 20 किलोमीटर के दायरे में एक सरकारी कॉलेज स्थापित हो चुका है। इसके अलावा 13 नए विश्वविद्यालय स्थापित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने बिना किसी खर्चे और बिना किसी पर्ची के युवाओं को 1 लाख 71 हजार सरकारी नौकरियां दी हैं और आने वाले 5 सालों में 2 लाख और सरकारी नौकरियां युवाओं को दी जाएंगी। सरकार ने युवाओं को विदेश में नौकरी और शिक्षा प्राप्त करने में सहायता के लिए विदेश सहयोग विभाग की स्थापना की है और कॉलेजों में ही 35 हजार युवाओं के निशुल्क पासपोर्ट भी बनाए गए हैं। 

प्रदेश के युवाओं ने खेलों के साथ-साथ हर क्षेत्र में हरियाणा का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने का काम किया है। लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी ने कहा कि यह कॉलेज अब 50 साल का ऐतिहासिक सफर पूरा कर चुका है। लाडवा हलके का यह एकमात्र कॉलेज है। जिसमें कला, वाणिज्य, विज्ञान की शिक्षा के साथ-साथ कॉलेज में पीजी कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। इस कॉलेज के निर्माण में धनौरा पंचायत का अहम योगदान है। इस पंचायत ने कॉलेज के निर्माण के लिए 36 एकड़ जमीन दान में दी है।