logo

Bullet Train in India: अब भारत बनाएगा अपनी बुलेट ट्रेन, जानें किस रूट पर चलेगी?

Bullet Train in India: यह ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलेगी और 320 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। भारत इस मार्ग पर शिनकानसेन E5 श्रृंखला की ट्रेन उतारने पर विचार कर रहा हैं।

 
Bullet Train in India:
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: आपको बता दें, की भारत अब वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद स्वदेशी बुलेट ट्रेन की भी योजना बना रहा है। माना जाता है कि प्रस्तावित ट्रेन भारत में सबसे तेज होगी। इसके डिजाइन पर फिलहाल काम जारी है। खासबात यह है कि दुनिया भर में 250 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली रेलगाड़ियों को हाईस्पीड ट्रेन कहा जाता है।

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा, "इसे वंदे भारत प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है, जो पहले ही 220 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार को छू सकती है।"चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में डिजाइन पर काम चल रहा है। रिपोर्ट में अधिकारी ने बताया कि ये ट्रेन भारत में फिलहाल चल रही किसी भी ट्रेन से अधिक तेज होंगी।

जापान की तकनीक की मदद से अहमदाबाद से मुंबई बुलेट ट्रेन भारत में बुलेट ट्रेन बना रहा है। यह ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलेगी और 320 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। भारत इस मार्ग पर शिनकानसेन E5 श्रृंखला की ट्रेन उतारने पर विचार कर रहा है, खबर है। फ्रेंच टीजीवी और जापानी शिनकानसेन 250 km/h से अधिक की रफ्तार पर दौड़ते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने कहा कि भारतीय रेलवे की ट्रेनों की स्पीड को बढ़ाने पर अब तक ध्यान दिया गया था। उन्होंने कहा कि वंदे भारत का (प्रस्तावित) वेरिएंट अब 0 से 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार तक 52 सेकंड में पहुंच सकता है। वर्तमान बुलेट ट्रेन, हालांकि, 54 सेकंड में ऐसा करती हैं।'

भारतीय बुलेट ट्रेन ने कहा कि मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन कुछ समय पहले घोषित किए गए उत्तर, दक्षिण और पूर्वी कॉरिडोर में चलेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने कहा, 'नए कॉरिडोर में और भी ज्यादा भारतीय तकनीक और देश में ही बनाई गई चीजों का इस्तेमाल होगा।