Breaking News: अरुणाचल प्रदेश में बादल फटने से मची भारी तबाही, बह गईं कई गाड़ियां व बाइक, भूस्खलन और बाढ़ से सड़कें जलमग्न
Breaking News: जबकि एनएच-415 के कई एरिया में बाढ़ जैसी स्थिति देखी गई। उन्होंने बताया कि राजधानी के लोगों के लिए लाइफ लाइन कहे जाने वाले राजमार्ग पर कई गाड़ियां खड़ी रही।

Haryana Update, Breaking News: देश की बड़ी खबरों में अरुणाचल प्रदेश से आ रही है। रविवार सुबह अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में बादल फटने से कई जगह भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थितियां पैदा होती जा रही हैं। मानसून के आगमन के बाद अब कई प्रदेशों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. अधिकारियों ने बताया कि जानकारी के अनुसार रुणाचल प्रदेश में भारी बरसात हो रही है. हालांकि, पिछले दो दिनों में स्थिति में तो सुधार आया है, लेकिन रविवार को बादल फटने से कई एरिया में भूस्खलन के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कई एरिया में भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति
आपको बता दें कि आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 10.30 बजे बादल फटा, जिसके बाद ईटानगर और उसके आसपास के एरिया के कई हिस्सों से भूस्खलन के समाचार आईं, जबकि एनएच-415 के कई एरिया में बाढ़ जैसी स्थिति देखी गई। उन्होंने बताया कि राजधानी के लोगों के लिए लाइफ लाइन कहे जाने वाले राजमार्ग पर कई गाड़ियां खड़ी रही।
सुरक्षित स्थानों पर जानें की दी जा रही सलाह
जिला प्रशासन ने बादल फटने के बाद बनती स्थितियों को देख के लोगों को नदियों और भूस्खलन वाले एरिया में जाने से मना किया है। प्रशासन ने खतरे वाले एरिया में न जाने की सख्त हिदायत दी है. वहीं अधिकारियों के अनुसार भारी बरसात देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। वहीं जिला प्रशासन ने राहत शिविरों के रूप में सात निर्दिष्ट स्थानों की स्थापना की है।