logo

IMD से आई बड़ी अपडेट, जाने आज यूपी में कैसा रहेगा मौसम

Latest UP Weather News: उसने भाभी तरफ से एक बड़ी अपडेट आई है जिसके तहत बताया जा रहा है कि यूपी के अंदर मौसम फिर से यू टर्न करने वाला है, साथ ही 30 मार्च तक तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंचने वाला है। किसकी वजह से लोगों को ज्यादा तेज धूप का सामना करना पड़ेगा।
 
IMD से आई बड़ी अपडेट, जाने आज यूपी में कैसा रहेगा मौसम

Haryana Update: मौसम विज्ञानियों का कहना है कि कल से गर्मी तल्‍ख तेवर दिखा सकती है।  यूपी में होली से एक दिन पहले मौसम ने यू टर्न ले लिया था। रविवार को पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह से दोपहर तक बादल छाए रहें। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। हवा में ठंड का एहसास दिन भर होता रहा। लेकिन सोमवार को सुबह 10 बजे के बाद ही तेज धूप निकल आई है। 


वेस्‍ट यूपी कई जिलों में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। ताजनगरी आगरा में भी दिन को गर्मी के तेवर तल्ख हो गए हैं। तेज धूप में ज्यादा रहने पर पसीना आने लगा है। अब रात की गर्मी भी बढ़ने वाली है। यानि अप्रैल में कूलर और एयर कंडीशनर की जरूरत पड़ सकती है। कई दिनों से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी हो रही थी। बादलों की आवाजाही से तापमान में अचानक तेजी नहीं आई। अब बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे। आसमान भी साफ हो गया है।

 

Latest News: Chanakya Neeti: महिलाओं की ये बातें पुरुषों को 1 सेकेंड में कर देती हैं गायल
मौसम विभाग के मुताबिक होली के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी हो सकती है। अनुमान के मुताबिक 30 मार्च तक दिन का तापमान 40 डिग्री या उससे भी अधिक जा सकता है। जबकि रात का तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच रहेगा। सामान्य से चार डिग्री ज्यादा पारा रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा होकर 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 67 रहा है। इसीलिए नमी में कमी महसूस हो रही है। अब रातें भी अधिक नम नहीं हैं। पंखा चलाना पड़ रहा है।


हालांकि दोपहर बाद मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क हो सकता है, लेकिन उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाएं परेशान करती रहेंगी। उधर, मेरठ में होली पर मौसम ने दिन भर धूल से लोगों को रंग डाला। 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हुई। मेरठ सहित वेस्ट यूपी के अधिकांश भागों में बादल छाए रहे। सोमवार को होली के दिन दोपहर तक कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और कुछ जगह हल्की बौछारें गिरने के आसार हैं। 

click here to join our whatsapp group